{"_id":"570178e74f1c1b762ac81328","slug":"the-girl-entered-the-house-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लड़की को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर लड़की को जिंदा जलाया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलागढ़ गांव में रविवार शाम करीब साढे़ चार बजे एक लड़की का प्रेमी उसके घर में घुस आया और मिट्टी का तेल डालकर प्रेमिका को जिंदा जला दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी फरार हो गया।
यह सनसनीखेज वारदात भोजीपुरा से करीब पांच किमी दूर मौलागढ़ गांव में हुई। गांव में 19 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। उसके भाई की पत्नी तीन दिन पहले मायके शादी में गई थी। भाई कारचोबी के काम से बरेली गया हुआ था। इसी बीच मौका पाकर पड़ोसी गांव लक्ष्मीयांपुर निवासी वसीम खां शाम चार बजे लड़की केघर आ धमका। लड़की के भाई ने बताया कि वसीम का उसकी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वसीम ने गुस्से में उसे खींचकर बरामदे में गिराया और अलमारी में रखी पांच लीटर की केन से मिट्टी का तेल उसके ऊपर उडे़लकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी भाग गया। उसे घर से भागते हुए मृतका की ताई ने देख लिया। ताई ने बताया कि वह शक होने पर घर में देखने गई तो लड़की की मौत हो चुकी थी। भाई ने बताया कि बहन की मौत की सूचना मिलने पर वह बरेली से घर आया।
सूचना पर एसओ भोजीपुरा जेपी यादव मौके पर पहुंचे, वहीं सीओ नवाबगंज नरेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी बारीकी से पड़ताल की। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर वसीम खां पुत्र छोटे खां निवासी लक्ष्मीयांपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि लड़की से आरोपी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर लड़की के भाई से भी उसका विवाद हुआ था। दोनों साथ में कारोबार करते थे, मगर विवाद के बाद दोनों का कारोबार भी अलग-अलग हो गया था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। परिवार वालों का आरोप है कि लड़की को वसीम ने जिंदा जला दिया। आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, मगर वह हाथ नहीं आया।