फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The game went into the game knowing

खेल खेल में चली गई जान

Fri, 29 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 29 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
थाना भुता के सिंघई मुरावान गांव के बीडीसी सदस्य देवपाल मौर्या का चौदह साल का बेटा अभिषेक मौर्या की खेल-खेल में जान चली गई। वह साथियों के साथ गांव के पास बहगुल नदी के पुल से रस्सी के सहारे पानी में नहाने के दौरान लटकर खेल रहा था। रस्सी टूटने पर पानी में गिरा अभिषेक पानी के साथ बह गया। बचाने के चक्कर में उसका दूसरा साथी भी बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने बिना गोताखोरों के ही नदी किनारे पहुंच गई और जानकारी करके बैरंग लौट आई। घटना के बाद से देवपाल के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम सिंघई मुरावान के देवपाल का बेटा अभिषेक केसरपुर में सातवीं का छात्र है। बृहस्पतिवार की दोपहर को वह अपने दोस्त श्रवण कुमार और आयुष कुमार के साथ बहगुल नदी में नहाने गया था। पुल के सहारे आए दिन वह नदी में नहाता था। इस दौरान तीनों जमकर मस्ती करते थे। अभिषेक पुल से बंधी रस्सी के सहारे लटकर नदी में गोते मारकर मस्ती कर रहा था। इस दौरान अचानक रस्सी टूट गई। पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह बहने लगा। साथियों ने रस्सी की मदद से अभिषेक को बचाने की कोशिश की। अभिषेक जैसे ही रस्सी की मदद से करीब आया उसने अपने एक साथी का सिर पकड़ लिया। इस पर उसने अभिषेक को छोड़ दिया। अभिषेक का नदी के पानी में बहने के बाद पता नहीं लग पाया। सूचना पर परिवार के लोग नदी किनारे पहुंचे। पुलिस भी सूचना पर वहां पहुंच गई, लेकिन कोई गोताखोर साथ नहीं था। ग्रामीणों ने ही अपने प्रयासों के अभिषेक को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। घटना के बाद से अभिषेक की मां मिथलेश का बुरा हाल है। अभिषेक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। बड़े भाई का नाम दुर्गेश और छोटे का अनिकेत है। बड़े भाई ने बताया कि शुक्रवार को नदी में अभिषेक की तलाश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed