फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The department has also entangled counterfeiters

जालसाजों ने आयकर विभाग को भी उलझा दिया

Thu, 28 Jan 2016 02:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 28 Jan 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। फर्जीवाड़ा करने वाले आयकर विभाग को भी चूना लगाने से नहीं चूक रहे हैं। पिछले दो साल के दौरान आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न में फर्जी पता दर्ज कराकर रिटर्न दाखिल करने वाले बरेली के 33 लोगों का खुलासा किया है। स्थानीय आयकर आयुक्त कार्यालय में रिटर्न के आधार पर पेन कार्ड तथा अन्य स्तर से कार्रवाई के लिए सही पते नहीं मिले तो यह प्रकरण इनकम टैक्स विभाग की इंटेलिजेंस एवं क्राइम ब्रांच को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में आयकर विभाग की लखनऊ स्थित खुफिया एवं अपराधिक शाखा के आयकर अधिकारी सीएल चतुरिया ने बरेली के पुलिस एवं प्रशासन की मदद मांगी है। पता लगाने पर ही इस मामले में रिटर्न दाखिल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी यह मदद मांगी कि थानों से इन व्यक्तियों के सही पतों की जानकारी करा दी जाए। इसी तरह रजिस्ट्री डीड के आधार पर भी जिले के सभी छह सब रजिस्ट्रार तथा वाहनों के नंबरों का उल्लेख करते हुए आरटीओ से  पते मांगे गए हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि आयकर विभाग की क्राइम एवं इंटेलिजेंस यूनिट ने आईवीआरआई निवासी रवि मल्होत्रा, सिकलापुर निवासी लक्ष्मीदेवी, सिविल लाइन निवासी मनमोहन सिंह, मुड़िया जागीर निवासी मोहम्मद जिलानी, रिठौरा निवासी मोहम्मद जकी, नवदिया निवासी विमलेश देवी, हारु नगला निवासी श्याम लाल शर्मा, रिठौरा के रामधुन, ठिरिया निजावत खां निवासी सरबर अली खान आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed