{"_id":"577969a84f1c1b75697f9ff0","slug":"the-child-made-a-bicycle-mobile-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साइकिल ने बच्चे को मोबाइल चोर बना दिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साइकिल ने बच्चे को मोबाइल चोर बना दिया
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मासूम की साइकिल खरीदने की इच्छा ने उसे अपनी मां से अलग कर दिया। इतना ही नहीं अपना शहर और राज्य छोड़कर बच्चा ट्रेन से बरेली आ पहुंचा। पर, रुपए बिना भूखे पेट भटक रहे बच्चे में साइकिल खरीदने की इच्छा ने दम नहीं तोड़ा। जंक्शन पर बच्चा चोरों के प्रभाव में आकर चोरी सीख गया और बीती रात बटलर में मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया। सचिन(8) कोलकाता के असनसोल का रहने वाला है। मां राधा घर-घर जाकर काम करती है। उसने बताया कि जब छोटा था तोे पिता राजेंद्र की मौत हो गई। चोरी क्यों की? के सवाल पर बोला खाना खाने और साइकिल खरीदने के लिए पैसा इकट्ठा करने को चोरी की। उसने बताया कि घर के पास के जिस स्कूल में वह कक्षा तीन में पढ़ता है, वहां सारे दोस्तों के पास साइकिल है। वह भी साइकिल लेना चाहता था जिसकी जिद उसने अपनी मां से की। आठ दिन पहले जब उसने दोबारा साइकिल खरीदने को कहा तो मां ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद गुस्सा होकर वह असनसोल रेलवे स्टेशन चला गया। सचिन ने बताया कि दो दिन वह स्टेशन पर ही सोया, फिर एक ट्रेन में बैठकर बरेली पहुंच गया। बच्चे ने बताया कि उसे रवि नाम का एक लड़का उसे जंक्शन पर मिला, उसने उसे दो सौ रुपए दिए और अपने साथ काम करने को कहा। सचिन बोला कि रवि ने उसे मोबाइल और जेब से पर्स छीनना सिखाया। अब तक वह तीन चोरी कर चुका है। शनिवार रात साढ़े दस बजे उसे मठ चौकी के निवासी बबलू ने उस वक्त पकड़ लिया जब सचिन उनका मोबाइल चोरी करके भाग रहा था।
विज्ञापन