फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The captain said the girl sent to Nari Niketan

कप्तान ने कहा तो लड़की नारी निकेतन भेज दी

Wed, 04 May 2016 01:45 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली Updated Wed, 04 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
किला की महिला ने तीन दिन पहले जिस नाबालिग लड़की को अपने घर में आग लगने पर भगा दिया था। बाल कल्याण समिति ने एसएसपी आरके भारद्वाज के कहने बिना मेडिकल कराए ही घर पर बुलाकर नारी निकेतन भेजने के आदेश कर दिए। जबकि इससे पहले चाइल्ड लाइन की टीम दोपहर दो बजे से लड़की को लिए भटक रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली की प्रीतमपुरा की इस सत्रह साल की लड़की की कहानी बेहद दर्द भरी है। आठ महीने पहले वह घर से निकल आई थी। आनंद बिहार बस अड्डे पर उसकी मुलाकात रामपुर के समीर नाम के लड़के से हो गई। वह उसे लेकर एक दिन रामपुर में अपने दोस्त के कमरे पर रुका। इसके बाद रुद्रपुर में दोस्त के घर उसे लेकर रहता रहा। करीब आठ महीने पहले लड़की को उसने बरेली के लिए ट्रेन में बैठा दिया। जंक्शन पर उसे रामकिशोर नाम का व्यक्ति मिल गया। वह उसे किला की महिला के पास छोड़ आया। सात महीने से वह किला की महिला के पास रह रही थी। लड़की ने महिला थाने में पुलिस को बताया कि महिला ने घर में आग लगने के बाद उसे निकाल दिया। कहने लगी उसकी वजह से उसका परिवार बर्बाद हो गया। लड़की का आरोप है कि महिला के बेटे ने उसके साथ दो बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा एक बार बदायूं के जगदीश नाम के व्यक्ति को पांच हजार रुपये लेकर बेच दिया था। लेकिन अगले ही दिन वह फिर महिला के घर पहुंच गई। महिला के घर में जब आग लगी तो उसने लड़की को कोसते हुए अपने घर निकाल दिया। सोमवार को वह भटकते हुए राजेंद्रनगर की एक टीचर को मिली तो वह उसे लेकर चाइल्ड लाइन के पास पहुंच गई। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह लड़की का प्राथमिक मेडिकल कराने के बाद बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने ले गए। बाल कल्याण समिति ने लड़की के मामले में बिना मेडिकल के आदेश करने से इनकार कर दिया। चाइल्ड लाइन की टीम लड़की को लेकर महिला थाने पहुंचे तो सीओ द्वितीय स्नेहलता ने उससे बात करने के बाद एसएसपी को पूरी बात बताई। एसएसपी ने बाल कल्याण समिति की चेयरमैन से बात करके लड़की को नारी निकेतन भिजवा दिया। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस लड़की को ले जाएगी
-सीओ द्वितीय स्नेहलता ने बताया कि लड़की को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले जाएगी। वहां लड़की की गुमशुदगी दर्ज है। वहां की पुलिस ही लड़की के बयान के आधार पर मुकदमा लिखकर विवेचना करेगी। उसमें सभी आरोपियों के नाम आ जाएंगे।          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed