{"_id":"1b8857084337aa180fd1d0049c40318b","slug":"the-army-and-police-arrested-three-suspected-in-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना और पुलिस की चेकिंग में तीन संदिग्ध पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना और पुलिस की चेकिंग में तीन संदिग्ध पकड़े
बरेली
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद अलर्ट हुई पुलिस और सेना का चेकिंग अभियान जारी है। शुक्रवार को भी सैन्य क्षेत्र के आसपास संदिग्धों की तलाश में चेकिंग की गई। वाहनों की भी जांच की गई।
शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे से ही पुलिस और सेना ने चौकी चौराहे की तरफ से बियावानी कोठी, खुर्रम गौटिया के सामने से होते हुए सेटेलाइट की तरफ जाने वाले वाहन चेक किए। साथ ही सैन्य क्षेत्र की बाउंड्री के आसपास झाड़ियों को भी तलाशा गया। इन झाड़ियों में तीन लोग संदिग्ध पाए गए। छानबीन में इनके नाम पते तस्दीक हो जाने और कोई आपराधिक गतिविधि में लिप्त न पाए जाने पर तीनों को छोड़ दिया गया। चेकिंग से काफी अफरातफरी मची रही। कई लोग वाहन के कागजात न होने के कारण चेकिंग से बचने के लिए पीछे ही लौटते नजर आए। दोपहर साढ़े बारह बजे तक चेकिंग चली।