फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher accused of attempted rape charges, PWD workers arrested

टीचर ने रेप की कोशिश का लगाया आरोप, पीडब्ल्यूडी कर्मी गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 01 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर इलाके के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर ने लोक निर्माण विभाग के क्लर्क पर छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि क्लर्क ने विरोध करने पर अपने साथी की मदद से उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोप को गलत बताया है। 
विज्ञापन

मामला सुभाषनगर इलाके की प्रगति नगर कॉलोनी का है। करगैना बीडीए कॉलोनी निवासी रमेश कुमार लोक निर्माण विभाग में क्लर्क हैं। उसकी पत्नी की रिश्तेदार लड़की सुभाषनगर के ही निजी स्कूल में टीचर है। टीचर का आरोप है कि सोमवार शाम छह बजे वह प्रगति नगर कॉलोनी में टहल रही थी तभी रमेश और उसका एक साथी वहां आए। उससे छेड़छाड़ करने के बाद खींचकर ले गए और बलात्कार की कोशिश भी की। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई भी की। शोर मचाने पर दोनों भाग गए। उसने घर पहुंचकर घरवालों को पूरी बात बताई। मंगलवार सुबह टीचर अपने घरवालों के साथ थाने पहुंची और रमेश व उसके साथी के खिलाफ छेड़छाड़, बलात्कार के प्रयास और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि रमेश को गिरफ्तार कर लिया है, उसके साथी की तलाश की जा रही है। उधर, आरोपी रमेश का कहना है कि लड़की उसकी पत्नी की रिश्तेदार है और वह अपने दोस्त के साथ टहल रही थी। कुछ लोगों ने उसके दोस्त की पिटाई कर दी, उसने उसे बचाया। रमेश का कहना है कि लड़की ने घरवालों से शिकायत होने के डर से उसे झूठा फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed