फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swoop kill two robbers gang caught

झपट्टा मार गैंग के दो लुटेरे पकड़े गए

Fri, 16 Sep 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 16 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने पूर्व महिला प्रधान से 50 हजार रुपये लूटने समेत दो अन्य वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार क र झपट्टा मार गैंग का खुलासा किया है। हालांकि दो लुटेरे चमका देकर फरार हो गए। गैंग का मास्टर माइंड गवर्नर पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बीस हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि एसओ अजय यादव अपनी टीम के साथ सुबह हाइवे पर निकले थे। बरेली की ओर से बिना नंबर प्लेट की काली हीरो मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आए तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एक ने अपना नाम सलमान उर्फ भूरे निवासी पदारथपुर (फरीदपुर) और दूसरे ने सुधीर निवासी नवदिया कल्याणपुर (फरीदपुर) बताया। पुलिस को सलमान से 9 हजार रुपये, एक तमंचा और मोबाइल, सुधीर से 11 हजार रुपये और एक मोबाइल बरामद किया। विक्रमपुर नगरिया गांव का शातिर लुटेरा बादशाह और इस गैंग का मुमताज निवासी ग्राम पदारथपुर, थाना फरीदपुर भाग गया। पूछताछ में पता चला कि इस झपट्टा मार बाइकर्स गैंग का सरगना सलमान का भाई गवर्नर है। इसी गैंग ने नौ सितंबर को कुठला गांव की पूर्व प्रधान रामबेटी से पचास हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया था। इन्हीं लुटेरों ने चार दिन पहले टिसुआ स्टेशन मास्टर चिरंजन सिंह को सरेआम लूटा था।
विज्ञापन

 मास्टर को लूटने की योजना थी
झपट्टा मार गैंग के लुटेरे सलमान के मोबाइल से पुलिस को ऑडियो मिला है। उसमें सलमान की एक मास्टर को लूटने की प्लानिंग पर बात हो रही है। बातचीत में कहा गया है कि फतेहगंज पूर्वी में टिसुआ के पास बैंक ऑफ बड़ौदा में मास्टर रुपये निकालने आता है। इस काम को करना है। मास्टर का नाम क्या है, इसका ओडियो में जिक्र नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर अपराधी है सलमान
सलमान का नाम पशु तस्करी से भी जुड़ा है। मुठभेड़ के दौरान फरीदपुर के दरोगा मनोज मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने में भी सलमान का नाम आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। करीब छह महीने पहले से सलमान जमानत पर छूटने के बाद से आपराधिक वारदात कर रहा है। सलमान के खिलाफ फरीदपुर थाने में ही नौ मामले दर्ज हैं। जबकि सुधीर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed