फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sucide

पति से झगड़े के बाद खुदकुशी कर ली

Fri, 19 Dec 2014 01:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Dec 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
sucide
पति से झगड़ा होने के बाद नाराज पत्नी ने खाना छोड़ दिया लेकिन पति बेपरवाह बना रहा। चार दिन तक भूखा रहने के बाद पत्नी ने फांसी पर लटककर खुदकुशी कर ली। पति की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से शाहजहांपुर के हदद्फ चौकी इलाके में रहने वाला रमेश कुमार तीन महीने से बिथरी चैनपुर इलाके के बिचपुरी गांव में अपने बहनोई हरिओम के घर किराए पर रहकर रेडीमेड कपड़ों की फेरी लगाता है।
विज्ञापन



 चार दिन पहले रमेश का अपनी 38 वर्षीय पत्नी सीता से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद सीता ने गुस्से में खाना खाना छोड़ रखा था। रमेश के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह सुबह उसने पत्नी से खाना बनाने को कहा लेकिन उसने नहीं बनाया। वह कपड़े की फेरी लगाने संजयनगर चला गया। इसी बीच सीता ने कमरा अंदर से बंद करके फांसी लगा ली। वह दोपहर को घर लौटा तो दरवाजा बंद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 धक्का देकर उसने किसी तरह दरवाजा खोलकर खिड़की से देखा तो सीता की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। दरोगा अमृतलाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed