फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student beaten up by teacher

शिक्षक ने बच्चे को पीटकर गाल सुजाया, स्कूल प्रबंधन खामोश  

Sat, 10 Feb 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 10 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student beaten up by teacher
student

 स्कूल में बच्चों की पिटाई को लेकर सख्त कानून होने के बावजूद शिक्षक बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को शहर के एक बड़े स्कूल में कक्षा दो के बच्चेे को शिक्षक ने इस कदर पीटा कि उसका गाल सूज गया। बच्चा पिटाई के बाद से सहमा हुआ है। पिता के शिकायत करने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन

सिटी सब्जी मंडी निवासी मोहम्मद अतीक की कचहरी के पास गन शॉप है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को छुट्टी के बाद बेटा मोहम्मद अबुजर स्कूल से लौटा तो उसका गाल सूजा हुआ था। बच्चे ने बताया कि एक क्लास में डांस प्रैक्टिस हो रही थी। वह अपने दोस्तों के साथ वहां खड़ा हो गया तो टीचर ने उसे बुरी तरह पीट दिया। वह रोते हुए नवीं कक्षा में पढ़ रहे अपने बड़े भाई मोहम्मद अमान के पास पहुंचा तो अमान उसे स्कूल डाइरेक्टर के बेटे के पास ले गया, लेकिन उन्होंने दो टूक कह दिया कि शैतानी करेगा तो पिटेगा ही। इधर, इस मामले में अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर किशोर सक्सेना का कहना है कि स्कूल में बच्चों पर हाथ उठाना या उन्हें चोट पहुंचाना नियम के खिलाफ है। अतीक स्कूल के खिलाफ जोे भी कार्रवाई करना चाहते हैं, उसमें अभिभावक संघ उसमें उनका साथ देगा। स्कूल प्रबंधन को ऐसे शिक्षक को बर्खास्त करना चाहिए। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि बच्चा आज स्कूल आया था। टीचर आज मौजूद नहीं थे। फोन पर उन्होंने बच्चे की हरकत पर उसे एक थप्पड़ मारने की बात कही। इस पर टीचर को डांटा और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा न हो। मामला निपट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed