फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stepfather was exploited for four years

चार साल से शोषण कर रहा था सौतेला पिता 

Thu, 23 Feb 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 23 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stepfather was exploited for four years
Stepfather was exploited for four years - फोटो : बरेली, अमर उजाला
 दस साल पहले उस लड़की की मां बिहार से लाकर एक महिला बरेली में रिक्शा चालक ललित को बेच गई। वह भी अपने पहले पति से परेशान थी इसलिए राजी कुशी रहने लगी। तब लड़की महज छह साल की थी। लड़की का कहना है कि जब वह 12 साल की थी तब से पिता उसके साथ दुराचार कर रहा है। मां स्मैक के नशे में उस पर सौतेले पिता की बात मानने का दबाव बनाती है।  कहती है कि  बात नहीं मानेगी तो  पिटाई लगाएगा और अगर उसने घर से निकाल दिया तो हम कहां रहेंगे। नौ जनवरी को जब वह अपने छोटे भाई, मां और सौतेले पिता के साथ अपने इस सौतेले पिता के  भोजीपुरा थाना स्थित पैतृक गांव गई तो वहां भी पिता ने उससे बलात्कार किया। यह बात रिश्ते की ताई तो पता लग गई तो हंगामा हुआ। ताई ने उसे अपने पास रख लिया। पुलिस को सूचना दी। मगर पूरी बात न बता कर यह कहा कि पिता उसकी जबरन शादी कराना चाहता है। बुधवार को आशा ज्योति केंद्र पहुंची लड़की ने सारी कहानी बता दी। ताऊ की ओर से आरोपी कल्लू उर्फ ललित के खिलाफ तहरीर दी गई है। आसा ज्योकि केंद्र की इंचार्ज पिंकी चौहान ने तहरीर के मुताबिक आदेश बनाकर भोजीपुरा एसओ को भेजा है। एसओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को आदेश मिलते ही रिपोर्ट लिखेंगे। 
विज्ञापन

लड़की अपनी मां सीमा के साथ घरों में सफाई का काम करती थी। जबकि सौतेला पिता बरेली में रिक्शा चलाता है। लड़की का कहना है कि पिता की हरकतों के बारे में उसके घर में दादी, चाचा बुआ को भी पता है। पर हर कोई चुप रहने को कहता है। लड़की का छोटा भाई भी पिता की हरकतों को जानता है, वह कई बार विरोध कर चुका है पर पिता हर बार पीट देते हैं, इसलिए वह चुप रहता है। लड़की बोली कि मम्मी और पापा दोनों ही स्मैक पीते हैं, मां स्मैक पीने के कारण भी पिता की हरकतों का विरोध नहीं करती। 
विज्ञापन


जबरन विवाह कराना चाहता था 
इससे पहले नौ जनवरी को गांव वालों ने एक एनजीओ की सहायता से आशा ज्योति केंद्र की हेल्पलाइन 181 पर फोन करके सूचना दी थी कि नाबालिग लड़की की पिता जबरन शादी करा रहा है। इस पर आशा ज्योति केंद्र की टीम वहां पहुंची थी।  लड़की का कहना था कि मम्मी पापा ने किसी से दस हजार रुपये लिए थे, उसके बदले में उस 35 साल के आदमी से मेरी शादी कर रहे थे। एसओ भोजीपुरा ने बताया कि शिकायत मिलने पर हमने लड़की के बयान की रिकार्डिंग कराई थी, और ललित को शांतिभंग में जेल भेज दिया था। इससे पहले एक बार और शिकायत आई तो आर्म्स एक्ट में उसे जेल भेजा था। रिपोर्टिंग चौकी की इंचार्ज से फोन पर बात हुई है, आदेश के कागज मिलते ही रिपोर्ट लिख देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताई-ताऊ बने संरक्षक, गांव वाले करेंगे सहयोग 
बुधवार को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के कई ग्रामीण, रिश्ते के ताऊ-ताई लड़की को लेकर आशा ज्योति केंद्र पहुंचे। काउंसलर सीमा भारती, करूणा निधि, सीआईसी की कीर्ति यादव और रिपोर्टिंग चौकी इंचार्ज पिंकी चौहान ने दोनों पक्ष से बातचीत की। लड़की की मां रोने लगी कि अगर पति का कहा नहीं मानेगी तो कहां जाएगी। हालांकि आरोपी कल्लू उर्फ ललित लगातार आरोपों को झूठा बताता रहा। थोड़ी देर में दोनों मौका पाकर वहां से फरार हो गए। ताऊ ने लिखित में लड़की का संरक्षण करने की बात कही है। ताऊ-ताई का कहना है कि गांव वालों के सहयोग से वह लड़की को पालेंगे और उसकी शादी भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed