{"_id":"5ae07c054f1c1b82028b658d","slug":"sr-suprintendent-post-rameshwar-dayal-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल का तबादला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वरिष्ठ डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल का तबादला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 25 Apr 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
India post
दो महीने पूर्व मुख्य डाकघर में हुए गबन के मामले में अब तक जांच कागजों पर दौड़ रही है लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि आखिर किस तकनीक से करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ। इस मामले में अब तक 11 कर्मचारी सस्पेंड किए जा चुके हैं। अब डाक निदेशालय ने वरिष्ठ डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल का पश्चिम बंगाल ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह झांसी से बीके सिंह आएंगे।
विज्ञापन
डाकघर में घोटाला 21 फरवरी को एक शिकायती पत्र के माध्यम से प्रकाश में आया था। इसमें डिप्टी पोस्टमास्टर वाईके शर्मा के करोड़ों रुपये का गबन करने की बात कही गई थी। वरिष्ठ डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने पीएमजी तक मामला पहुंचा दिया। पीएमजी आरकेबी सिंह ने जांच समिति बना दी। दो माह से चल रही जांच में अभी तक 2.73 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आ चुका है। पोस्ट मास्टर जनरल बरेली कार्यालय के सीधे नियंत्रण में चल रही जांच प्रक्रिया में अभी तक मुख्य आरोपी वाईके शर्मा समेत 11 कर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। विभाग ने कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक पुलिस भी मौन साधे हुए है। उधर, विभाग ने डाक अधीक्षक रामेश्वर दास समेत कई अधिकारी इधर-उधर कर दिए हैं। रामेश्वर दयाल बरेली में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं लेकिन इस मौके पर हुआ ट्रांसफर इसी गबन घोटाले से जुड़ा माना जा रहा है। बताया जाता है पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय इस मामले में सही आरोपियों को निशाने पर नहीं ले पा रहा है, जिससे दो महीने बीतने पर भी जांच जहां की तहां है। ट्रांसफर से विभाग में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन