फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP MLA relative Dbangi

सपा विधायक के रिश्तेदार की दबंगई

Sun, 25 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 25 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
सपा विधायक डा. सियाराम सागर का रिश्तेदार बताकर एक युवक ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय गेट पर अपनी बाइक से बीटेक के छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी। दुघर्टना में छात्रों की बाइक टूट गई और उनको मामूली चोटें आईं। इससे गुस्साए छात्रों की विधायक के रिश्तेदार से हाथापाई भी हो गई। फोन से सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों के छात्रों को रुहेलखंड चौकी पकड़कर ले गई। टूटी बाइक ठीक कराने की शर्त पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। शनिवार अपराह्न एक बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय गेट पर बीटेक, ईआई और मैकेनिकल के छात्र अभिषेक मिश्रा, अछांश पांडेय, मनीश कुमार और विपिन वर्मा बाइक पर बैठकर बातें कर रहे थे। इसी बीच एक युवक अपनी हॉंडा बाइक पर तेज रफ्तार से आया और छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी। इससे गेट पर खड़ी छात्रों की बाइक टूट गई और उस पर बैठे छात्र जमीन पर गिर पड़े। युवक ने अपना नाम मोहित सागर निवासी ग्रीन पार्क बताया और कहा कि वह विधायक डा. सियाराम सागर का रिश्तेदार है। छात्रों के मुताबिक विधायक का रिश्तेदार होने की धौंस दिखाकर युवक दबंगई दिखाने लगा और उनसे अभद्रता की। इसी बीच किसी छात्र ने पुलिस को फोन कर दिया। रुहेलखंड चौकी से चीता मोबाइल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के पांचोें छात्रों को चौकी पर ले आए। रुहेलखंड चौकी इंचार्ज रविशंकर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में टूटी बाइक ठीक कराने पर समझौता कर लिया। इसलिए उनको छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed