{"_id":"56e9b9094f1c1b25778b477c","slug":"snua-road-in-sibiganj-sensational","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज में सनऊआ रोड पर सनसनीखेज वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीगंज में सनऊआ रोड पर सनसनीखेज वारदात
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
पड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनऊआ रोड पर करीब 45 वर्षीय एक महिला का गला काटकर हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए उसके शव पर तेजाब डालकर जला दिया। तेजाब के बाद पन्नी और कबाड़ डालकर भी महिला के शव को जलाया गया। हत्यारे शव को घसीटकर गेंहू के खेत में फेंक गए। महिला की चप्पल और चूड़ियां मौके से ही पुलिस को पॉलीथिन में रखी मिलीं। पुलिस महिला के शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
हाइवे पर सनऊ आ मोड़ से कुछ दूरी पर चलने के बाद सनऊआ रोड के किनारे नत्थू खां के गेंहू के खेत में महिला का शव पड़े होने की सूचना मार्निंग वाक को निक ले बिधौलिया गांव के डॉक्टर आमिर खान ने पुलिस को दी। सबसे पहले एसओ मौके पर पहुंचे। उनके बाद सीओ और एसपी सिटी भी पहुंच गए। बाद में एसएसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया। जिस खेत में महिला की लाश पड़ी थी उसके ठीक सामने रईस का मकान है। रईस से भी पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी की, लेकिन रईस का कहना था कि उन्हें कुछ पता नहीं चला। मौके के हालात हत्या के समय महिला के संघर्ष की कहानी बयान कर रहे थे। महिला की टूटी चूड़ियां सड़क से खेत तक बिखरी हुई थीं। सीओ द्वितीय स्नेहलता ने बताया महिला कान में कुंडल पहने थी। उसके बदन पर लाल रंग की साड़ी थी। शव की शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के बारे में कुछ जानकारी मिल पाएगी।
क्राइम सीन
रईस के मकान के सामने शव के बराबर से गुजरने वाले सनऊआ रोड पर खून पड़ा था। खून के बराबर में ही हैक्सा ब्लेड का टुकड़ा पड़ा था। शव के पड़ोस में टूटी कांच की चूड़ियां और चप्पलें पालीथिन में रखी हुई थीं। सड़क से ठीक नीचे गेंहू के खेत में किनारे पर महिला का अधजला शव पड़ा हुआ था। सड़क से खेत पर घसीटकर ले जाने और खून के निशान भी थे। लालरंग की साड़ी महिला के शरीर पर है। पैर की अंगुलियों में बिछिया, हाथ की बीच वाली अंगुली में एक पीतल की अंगूठी है। अंगूठी पर नमन लिखा है।
विज्ञापन
-महिला की गला काटकर हत्या करने के बाद शव की पहचान मिटाने के लिए तेजाब डाला गया है। यह गंभीर घटना है। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के थानों में भी महिला की फोटो भिजवाई जा रही है। जरूरत पड़ी तो पड़ोसी जिलों में भी महिला की फोटो पहचान कराने को भिजवाकर जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे- आरके भारद्वाज, एसएसपी
संभव कार में लाए हों
पुलिस महिला की हत्या को लेकर तमाम तरह के कयास लगा रही है। हत्या की वजह अवैध संबंध भी हो सकते हैं। संपत्ति की वजह से भी महिला को मौत की नींद सुलाए जाने की संभावना है। फील्ड यूनिट की टीम के इनपुट के मुताबिक महिला की हत्या सड़क पर करने के बाद ही उसके शव को घसीटकर खेत में फेंक कर पहले उस पर तेजाब डालकर जलाया गया है। बाद में कबाड़ और पत्नी डालकर उसमें आग लगा दी है।
पहले भी ऐसा हो चुका है
महिला के शव मिलने वाले स्थान से कुछ दूरी पर ही 13 मई को एक अज्ञात युवक की हत्या करके शव को जला दिया था। पिछले साल ही बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान गांव के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर दी गई थी। जबकि दो साल पहले परसाखेड़ा में जोरी प्वाइंट के पास एक अज्ञात महिला की हत्या कर दी गई थी। तीनों शवों की आज तक पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश ही नहीं की। यह तीनों हत्याएं आज भी राज ही बनी हुई है।