फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six years killed innocent

छह साल के मासूम को मार डाला

Wed, 24 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 24 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
कुंआडांडा गांव में छह साल के मासूम की घर में ही लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पिता ने पहले अपनी दूसरी पत्नी पर ही हत्या का शक जताया तो पुलिस ने उसे उठाकर महिला थाने भिजवा दिया है। हालांकि बाद में उसने दी गई तहरीर में बच्चे की मौत संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की बात लिखी। पुलिस अब बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होने पर ही आगे की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

मंगलवार को थाना बिचरी चैनपुर के कुंआडांडा गांव के शाहिद अली उर्फ गुड्डू घर से मजदूरी करने गए थे। शाहिद की पहली पत्नी सलीमा का छह साल का बेटा सैफ अली, तीन वर्षीय बेटी महनूर के अलावा दूसरी पत्नी तबस्सुम घर पर थी। दोपहर बाद उसके चाचा लाल बाबू ने फोन करके बताया कि उसके बेटे सैफ की मौत हो गई है। वह घर पहुंचा तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा थी। चारपाई पर उसके बेटे की लाश पड़ी हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर सैफ की मौत को संदिग्ध बताया। उसे शक है कि बेटे को उसकी पत्नी तबस्सुम ने मार दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। सैफ की सौतेली मां को पुलिस थाने ले आई। वहां से उसे महिला थाने भिजवा दिया। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही सैफ की मौत की वजह का पता लग पाएगा। सैफ की मौत गला दबाकर आती है तो तबस्सुम के अलावा घर में कोई नहीं था। शाहिद उसके खिलाफ मुकदमा लिखाएगा तो जेल भेज दिया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed