{"_id":"5896266a4f1c1b8d73e7fe45","slug":"six-stolen-vehicles-recovered-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की छह गाड़ियां बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की छह गाड़ियां बरामद, दो गिरफ्तार
बरेली।
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Six stolen vehicles recovered, two arrested
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जतनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने विभिन्न इलाकों से चोरी की गई छह गाड़ियां बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी पंजीकरण प्रपत्र, चाबियों के गुच्छे, रजिस्ट्रेशन प्लेट फिक्स करने वाली अल्ट्रा फास्ट मशीन, इंजन और चेचिस नंबर बदलने की डाई भी बरामद की है।
एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच और इज्जतनगर पुलिस ने मोहल्ला मुंशीनगर में सतीश गंगवार पुत्र ओमप्रकाश गंगवार के घर छापा मारा। यहां से सतीश के साथ ही राम गोपाल गंगवार पुत्र जियालाल गंगवार निवासी खानपुर जदीद थाना कैमरी (रामपुर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट डिजायर सिल्वर कलर, स्विफ्ट डिजायर क्रीम कलर, इनोवा आसमानी कलर, स्कार्पियो सफेद रंग, बोलेरो सफेद रंग और हरे रंग की बोलेरो बरामद की। इसके साथ ही भारी संख्या में गाड़ियों के फर्जी पंजीयन प्रपत्र, चाबियों के गुच्छे, रजिस्ट्रेशन प्लेट फिक्स करने की अल्ट्राफास्ट मशीन, इंजन नंबर, चेचिस नंबर बदलने वाली डाई, सुम्मी, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि गाड़ियों के सही इंजन और चेचिस नंबर से इनके मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर गीतेश कपिल, उप निरीक्षक अमर सिंह, क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, जावेद खां, सिपाही गौरव, रामेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
नंबर बदलकर बेच देते थे गाड़ी
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे गाड़ियां चोरी करने के बाद उनके इंजन और चेचिस नंबर बदलने के साथ ही फर्जी पंजीकरण प्रपत्र बनाकर गाड़ियां बेच देते थे। ऐसा धंधा लंबे समय से चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
‘मैंने नहीं चुराई नूरबानो की गाड़ी’
पुलिस टीम ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सतीश गंगवार ने वर्ष 2010 में दिल्ली से रामपुर की पूर्व सांसद नूर बानो की कार चोरी की थी। इस पर सतीश ने सफाई दी थी कि गाड़ी उसने नहीं, बल्कि उसके एक परिचित ने चुराई थी जो बिलासपुर थाने में पकड़ा भी गया था। उससे उसका सिर्फ लेनदेन था। सतीश ने यह सफाई भी दी कि जो गाड़ियां उसके यहां से चोरी की बताई जा रही हैं, वे उसने बैंकों द्वारा की गई नीलामी से खरीदी हैं। अगर उसे वक्त दिया जाए तो वह सारी डिटेल भी उपलब्ध करा देगा।
एसएसपी बोेले, पूरा खुलासा करो तो दूंगा इनाम
सभागार कक्ष से बाहर निकलने के दौरान एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम से कहा कि अभी खुलासा अधूरा है। जो फर्जी प्रपत्र जारी हुए हैं, वे कहां से आए, इसका भी पता लगाओ। साथ ही गाड़ियों के असली मालिक कौन हैं, इसकी भी जानकारी करो। तभी सही खुलासा माना जाएगा और इनाम भी मिलेगा।