फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Showing the young man dreams of millions of jobs in the railway swindle

रेलवे में नौकरी का ख्वाब दिखा युवक से लाखों की ठगी

Mon, 04 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 04 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
टीसी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक पढ़े-लिखे युवक से लाखों रुपए की ठगी की गई। एक साल तक युवक का परिवार ठग को अलग-अलग किस्त में रुपये देते रहे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित के परिवार ने रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

इज्ज्तनगर थाना क्षेत्र के त्रिलोक विहार कालोनी निवासी ऋषभ शर्मा का कहना हैै कि एक साल पहले अप्रैल महीने में उसे राकेश पांडेय मिला। जिसने अपने आपको नार्दन रेलवे के सीएमआई विभाग, लखनऊ का सरकारी कर्मचारी बताते हुए नौकरी लगवाने की बात कही। उसने खुद को लखनऊ के चारबाग में राखी होटल के पास का निवासी बताया। राकेश ने ऋषभ से कहा कि अगर वह 10 लाख खर्च करे तो जनवरी 2016 तक उसकी नौकरी रेलवे में टीसी के पद पर लखनऊ में लगवा देगा। ऋषभ अच्छी नौकरी के झांसे में आ गया। ऋषभ को एक हजार रुपए का डीडी बनवाकर सीनियर डीएफए नार्दन रेलवे को भेजने को कहा गया। इसके  बाद राकेश ने ऋषभ के पिता से अपने साथी राकेश दुबे को रेलवे का अधिकारी कहकर मिलवाया। मई 2015 में दो बार में ऋषभ के पिता ने उसे छह लाख रुपए दिये। इसके बाद पिता और बेटे को आरोपी ने लखनऊ बुलाकर एक लाख 40 हजार रुपए और लिए। इसके बाद मेडिकल कराने के नाम पर एक लाख रुपए और ऐंठे और जनवरी में नौकरी लगने की बात कही। इसके बाद 20 हजार रुपए फिर अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराए और ज्वाइनिंग लेटर व रसीद लेकर घर पहुंचने की बात कही। पीड़ित परिवार इस पर भी निश्ंिचत रहा, पर जब आरोपी ने उनसे और दो लाख रुपए देने की बात कही तब जाकर उन्हें आरोपी पर शक हुआ। पीड़ित युवक और पिता ने जब ठग को इस बाबत सवाल किया तो वह धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed