{"_id":"5702c5504f1c1bcd60c81121","slug":"short-circuit-along-the-tare-warehouse-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से लगी बारदाना गोदाम में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्टसर्किट से लगी बारदाना गोदाम में आग
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीबाड़ी रोड पर बारदाना गोदाम में सोमवार रात नौ बजे शार्टसर्किट से आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पांच गाड़ी से आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड से कालीबाड़ी रोड पर जाम लगने से अफरातफरी का माहौल रहा।
बारादरी इलाके के कालीबाड़ी निवासी राम कुमार का मंदिर के पास में गली में बारदाना का गोदाम है। जिसमें भारी मात्रा में बोरी, फट्टे भरे हुए हैं। सोमवार रात नौ बजे इस गोदाम में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग अंदर ही अंदर सुलगने लगी और धुआं निकलने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी व फायर स्टेशन को दी। फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया। पानी की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू किया। अग्निकांड से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सड़क पर काफी भीड़ लगने से जाम लग गया। कई लोग गोदाम के अंदर से बिना जली बोरियां बाहर निकालकर फेंक रहे थे। काफी मात्रा में बारदाना जलने से बचा लिया गया। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग में उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया, अब वह उसका आंकलन करके ही सही बता पाएंगे कि कितने का नुकसान हुआ है। अग्निकांड से गोदाम स्वामी काफी आहत थे।