{"_id":"598e0ea34f1c1bed718b46f5","slug":"shopped-fines-surrounded-by-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर को दरवाजे पर घेरकर दागी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रापर्टी डीलर को दरवाजे पर घेरकर दागी गोलियां
बरेली
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली।
सुभाषनगर क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर को उसके ही दरवाजे पर तीन बदमाशों ने घेरकर दो गालियां मारीं। थोड़ी दूर से चलाई गई पहली गोली मिस होने पर बदमाशों ने करीब आकर पीछे से एक गोली सिर पर तो दूसरी पीठ दाग दी। वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके पर ही तमंचा छोड़कर चौपुला ओवरब्रिज की तरफ भाग गए। पुलिस ने मौके से तमंचा और एक चले हुए कारतूस का खोखा बरामद किया है।
सुभाषनगर क्षेत्र के नेकपुर मुनि मंदिर के पास रहने वाले रवींद्र ठाकुर सेल्स टैक्स के रिटायर्ड बाबू हैं। उनका 32 वर्षीय बेटा भूपेंद्र उर्फ रिंकू प्रापर्टी डीलर है। भूपेंद्र शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे रोडवेज स्थित बाबा जिम से अभ्यास कर बाइक से घर लौटा था। वह दरवाजे पर बाइक रोककर स्लैब पर चढ़ाने जा रहा था। इसी दौरान दो बदमाश उसके पीछे और एक बदमाश सामने से आया। तीनों बदमाशों ने रिंकू को घेरने के बाद एक फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद बदमाशों ने थोड़ा और करीब आकर दो गोलियां रिंकू को मारी। एक गोली सिर में और दूसरी पीठ में लगी। वह तड़पकर नीचे गिर गया और बदमाश भाग निकले। बदमाश हड़बड़ाहट में एक तमंचा मौके पर ही छोड़कर पैदल ही भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल रिंकू को पहले जिला अस्पताल ले गई, जहां से उसे एसआरएमएस रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर आरएन चौधरी ने बताया कि रिंकू की हालत बेहद नाजुक है। इधर, घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र सिंह फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसएसपी ने बताया कि रिंकू का आपराधिक रिकार्ड भी तलाशा जा रहा है। उस पर कई मुकदमे बताए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि रिंकू बरेली के अलावा मुरादाबाद में भी प्रापर्टी का काम करता था।
मां से कहा, कोई पूछने आए तो बताना रिंकू घर नहीं
मां कुसुम चौहान ने बताया कि उनकी रंजिश किसी से नहीं है। फिर भी रिंकू उनसे कहता था कि अगर कोई पूछने आए तो कह देना कि वह घर पर नहीं है। वहीं दिव्यांग भाई शेरू ने भी बताया कि उनका अभी तक किसी से झगड़ा नहीं हुआ। वह पिछले नौ साल से नेकपुर में रह रहे हैं, इससे पहले वह किला के केलाबाग में रहते थे।
विज्ञापन
पत्नी की प्रसव के दौरान हो गई थी मौत
मां कुसुम ने बताया कि रिंकू की शादी बदायूं की शिल्पी नाम की युवती से हुई थी। उसने बेटे करुण को जन्म दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। करुण अब रिंकू और उसके मां बाप के साथ ही रहता है। परिवार में दिव्यांग भाई के अलावा बहन चांदनी भी है।
सभी मोबाइल नंबर लगाए सर्विलांस पर
क्राइम ब्रांच के प्रभारी कमरुल हसन ने मौके पर पहुंचकर रिंकू के परिवार वालों से बातचीत की और उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी।