फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sharia-cement businessman absconding

सरिया-सीमेंट कारोबारी डेढ़ करोड़ लेकर फरार

Sat, 30 Sep 2017 01:39 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 30 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीगंज की पिंकी सिटी में रहने वाला सरिया-सीमेंट का कारोबारी क्षेत्र के करीब दो दर्जन लोगों को डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगाकर रातोंरात अपने परिवार के साथ फरार हो गया। आरोपी ने अपना मकान बैंक में बंधक कर रखा था, लेकिन उसे भी बेच गया। आईटीआर के पास की दुकानों को उसने लोगों को गुमराह कर बेच दिया। कारोबारी पर यह दुकानें सरकारी जमीन पर बनाने का आरोप है। उसके अचानक गायब होने से लोगोें में हड़कंप है। पीड़ित पहले तो कारोबारी की खुद ही तलाश करते रहे, लेकिन सुराग नहीं मिला तो रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
पिंक सिटी कॉलोनी निवासी सरदार बलकार सिंह ने हाईवे किनारे आईटीआर के पास 15 वर्ष साल दुकानों का निर्माण कराया था। इन्हीं दुकानों में वह सीमेंट, सरिया और रेता-बजरी का कारोबार करता था। आमदनी अच्छी होने पर उसने 100 वर्ग गज में मकान भी बना लिया। लेबर कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया कि बलकार ने घायब होने से पहले उनसे तीन लाख रुपये, श्यामवीर से चार लाख रुपये, अंशु सक्सेना से दो लाख, सनैया रानी मेवा कुमार निवासी मुरारीलाल से 10 लाख रुपये प्लाट दिलाने के नाम पर लिए। इसी तरह लेबर कॉलोनी के संजीव से तीन लाख, गली नंबर-2 प्रेमनगर निवासी अशर्फीलाल से डेढ़ लाख, गली नंबर-4 प्रेमनगर निवासी प्रदीप श्रीवास्तव से 3.30 लाख,  प्रदीप ज्वेलर्स से 50 हजार, खलीलपुर रोड निवासी अनुज गुप्ता से तीन लाख, बल्ला कोठा निवासी स्वर्ण सिंह से पांच लाख रुपये बतौर उधार ले लिए। इन सभी को आंध्रा बैंक के ब्लैंक चेक थमा दिए। इन लोगों ने जब बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि बलकार सिंह के खाते में एक भी रुपया नहीं है। बरेली के कटरा मानराय के सरिया सीमेंट के थोक व्यापारी विकास अग्रवाल से भी उसने 35 लाख रुपये का माल उधार ले लिया।
विज्ञापन


बैंक को भी लगा गया चूना
 पुलिस के मुताबिक बलकार सिंह ने पिंक सिटी कॉलोनी में बने मकान पर आंध्रा बैंक की रामपुर गार्डन शाखा से 10 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जो जमा नहीं किया। कर्ज की रकम ब्याज सहित 26 लाख रुपये से अधिक हो गई है। इतना ही नहीं मकान को बलकार सिंह ने सीबीगंज की ही रहने वाली लक्ष्मी गंगवार पत्नी नंदकिशोर को 10 लाख रुपये में बेच दिया। बलकार छह दुकानें, ट्रैक्टर-ट्राली और सीमेंट आदि सामान 15 लाख रुपये में पस्तौर निवासी एक व्यापारी को बेच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी, फ्रिज भी उधार ले गया
बलकार सिंह ने सीबीगंज की एक दुकान से टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन आदि सामान भी उधार ले गए। रात में ही अपना घरेलू सामान एक ट्रक में भरकर फरार हो गया। एक दो दिनों तक सब कुछ शांत रहा। व्यापारी सुभाष शर्मा और मकान पर लक्ष्मी गंगवार ने अपना कब्जा लिया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।


बलकार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। तमाम लोगों से रुपये ठगने के बाद वह मकान बेचकर गायब हो गया है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भिजवाएंगे।
- शुएब खान, प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed