{"_id":"58dff6ef4f1c1bc42763d9dd","slug":"seven-arrested-including-robbers-robbers-six-cases-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों के साथी सराफ समेत सात गिरफ्तार, छह वारदातें खुलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों के साथी सराफ समेत सात गिरफ्तार, छह वारदातें खुलीं
Seven arrested including robbers' robbers, six cases open
Updated Sun, 02 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
seven-arrested-including-robbers-robbers-six-cases-open
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने अंतर जनपदीय लुटेरा गिरोह के एक सराफ सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार करके जनपद में हुई छह वारदातों का खुलासा कर दिया। सराफ और महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह को पकड़कर क्राइम ब्रांच ने करीब सात लाख कीमत के जेवरात, नगदी की बरामदगी की है। बदमाशों को सैयद बाबा की मजार के पीछे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया जाना दिखा गया है। लूटपाट के जेवरात को खपाने के प्रकरण में पुलिस ने आलमगीरीगंज के दो सराफों पर शिकंजा कसकर एक को पकड़ा था, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हुआ था। कोतवाली पुलिस उस मामले की जांच कर रही है।
डीआइजी आशुतोष कुमार ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता में बताया कि शातिर अपराधियों ने बरेली के अलावा रामपुर, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल के सराफ कारोबारियों से लूट की वारदात की है। पुलिस ने शरीफ खां उर्फ लल्ला उर्फ खां साहब पुत्र आजम खां निवासी गांव समुआ थाना नवाबगंज, सलमान पुत्र असगर निवासी गांव देहगंवा थाना जरीफनगर जनपद बदायूं, इकरार पुत्र इब्राहिम निवासी गांव भवानीपुर थाना सहसवान जिला बदायूं, शानू सिगरेट उर्फ मयूर शर्मा निवासी वीर सावरकर नगर बरेली, प्रियांशु उर्फ राहुल शर्मा पीडब्लूडी कॉलोनी राजेंद्र नगर प्रेमनगर, शिवम गंगवार उर्फ लालू निवासी संजय नगर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया है। लूट के जेवरात को ठिकाने लगाने के लिये गिरोह के संपर्क में रहने वाले सराफ भगवान दास वर्मा निवासी गांव सिरोई थाना भमोरा को भी गिरफ्तार करके जेवरात की बरामगी की गई है।
छह घटनाओं का हुआ खुलासा
22 फरवरी को आंवला में सराफ सुभाषचंद्र निवासी तिरपुलिया को मोटर साइकिल से टक्कर मारकर जेवरात लूट
19 मार्च को सीबीगंज में गौरव वर्मा सराफ को गोली मारकर रुपयों और जेवरात का थैला लूट
10 मार्च को भमोरा के कस्बा बल्लिया में सराफ राम निवास वर्मा को गोली मारकर लूट का प्रयास
6 जनवरी को राजेंद्र नगर तिराहा पर शशी चौधरी से रिक्शे से घर जाते समय पर्स में 35 हजार लूट
8 मार्च को प्रेमनगर के विष्णुपुरी में पुष्पा देवी से सोने की चेन लूटी गई
19 मार्च भैरवनाथ पुरम में अर्चना अग्रवाल से सोने की चेन लूटने का प्रयास
सात लाख की हुई बरामदगी
100 ग्राम सोने के जेवरात
4 किलो चांदी के जेवरात
6500 रुपया
12 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस
315 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस
दो मोटर साइकिल
यह थी टीम
क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेश त्यागी की अगुवाई में जावेद, जगवीर, रामेंद्र, मोबीन, मोहित, अंकुल आदि शामिल रहे। आंवला के प्रभारी निरीक्षक एसएस पवार सहित थाना की टीम को डीआइजी आशुतोष कुमार ने बधाई देते हुये 10 हजार नगद ईनाम घोषित किया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने भी 10 हजार का ईनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
लंबा है आपराधिक रिकार्ड
-शरीफ खां के खिलाफ भोजीपुरा, शाही, नवाबगंज, शेरगढ़, मीरगंज, इज्जतनगर, भोजीपुरा, नवाबगंज में नौ मुकदमें दर्ज हैं।
-सलमान के खिलाफ बदायूं के जरीफनगर, अलीगंज, बिशारतगंज और दिल्ली में कुछ पांच मुकदमे दर्ज हैं।
-शानू सिगरेट के खिलाफ प्रेमनगर थाना में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
-प्रियांशु के खिलाफ इज्जतनगर, कोतवाली में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।
ये बदमाश हैं फरार
शिवा उर्फ शिव कुमार निवासी गुलड़िया थाना इज्जतनगर
सुमित पटेल गुलड़िया थाना इज्जतनगर
सतेंद्र उर्फ भंडारी निवासी बड़ा सिरसा थाना अलीगंज
विमल निवासी बारादरी
मुनीश निवासी टिसुआ थाना फरीदपुर
टिंकू उर्फ अवनीश गांव रुदायन थाना इस्लामपुर बदायूं
लूटपाट की घटनाओं के बीच बड़े गिरोह को पकड़ने के लिये पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों को बधाई। इस गिरोह के फरार सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गिरोह के बदमाश सराफ की रेकी के लिये सफाई और लूट के लिये पुताई कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच के हाथ बदमाशों के मोबाइल की रिकार्डिंग लगी। जिसमें बदमाश लूटपाट की योजना बना रहे थे। रिकार्डिंग से कोड वर्ड का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना शिवा उर्फ शिव कुमार गिरफ्तार नहीं हो सका है।
एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि शहर में चेन स्नैचिंग की वारदात इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर का शानू सिगरेट उर्फ मयूर, प्रियांशु और शिवम के साथ मिलकर करता था। पल्सर और अपाचे बाइक को लूट के लिये इस्तेमाल किया जाता था। खासबात यह है कि गिरोह वारदात के लिये चोरी की नहीं बल्कि खुद की बाइकों का इस्तेमाल करता था। गिरोह भीड़भाड़ में भी गोलियां चलाकर दहशत फैला देता था, ताकि वारदात आसानी से अंजाम दी जा सके। -----
जमानतदारों पर कसेगा शिकंजा
डीआइजी आशुतोष कुमार ने बताया कि इन बदमाशों के साथ एक ऐसे संगठित जमानतदारों का भी पता चला है, जो इनको जेल से बाहर निकालने के लिये सक्रिय रहते है। जनपद में अब ऐसे सभी जमानतदारों के लिये पुलिस कमर कस रही है। सभी की सूची बनाकर कार्रवाई की जद में लिया जाएगा।