{"_id":"575333f14f1c1b7d2f10a65b","slug":"scotty-got-pointed-in-the-other-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की स्कूटी उठाई तो थाने में अपनी मिल गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की स्कूटी उठाई तो थाने में अपनी मिल गई
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जून को कलेक्ट्रेट से एक स्कूटी गायब हुई थी, जो शनिवार को बड़े ही रोचक ढंग से युवक को वापस मिल गई। जो युवक स्कूटी उठाकर ले गया था, उसकी स्कूटी भी कलेक्ट्रेट से गायब हो गई थी। जो अज्ञात रूप में पुलिस के कब्जे में थी। शनिवार को स्कूटी उठाकर ले जाने वाला युवक डर की वजह से उसे थाने लाकर वापस कर गया। स्कूटी उसके मालिक को तो वापस की ही गई, साथ ही स्कूटी ले जाने वाले युवक को भी कोतवाली में खड़ी अपनी स्कूटी वापस मिल गई। सेंथल निवासी 30 वर्षीय मुमताज अहमद ने बताया कि वह एक जून को काम से कलेक्ट्रेट गये थे, वहां उन्होंने सड़क किनारे अपनी सफेद रंग की स्कूटी खड़ी कर दी। थोडी देर बाद जब वह लौटे तो पाया कि स्कूटी वहां से गायब थी। इसके बाद युवक ने स्कूटी चोरी होने की शिकायत एसएसपी और एसपी सिटी से की। इस पर दो जून को युवक की स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज की गई। दूसरी ओर शुक्रवार को मलूकपुर के निवासी दानिश(28) एक सफेद रंग की स्कूटी लेकर मलूकपुर चौकी पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दानिश ने उन्हें बताया कि वह एक ही रंग की गाड़ी के धोखे में किसी दूसरे की स्कूटी उठा लाया है जबकि उसकी स्कूटी कलेक्ट्रेट से गायब हो गई है। इस पर स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मुमताज को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने थाना बुलाया। दानिश ने जो स्कूटी पुलिस के सुपुर्द की थी, उसे देकर मुमताज ने पहचान लिया। मुमताज ने गाड़ी के कागज दिखाए जिसके बाद वह स्कूटी उसे दे दी गई। 1 जून को ही कलेक्ट्रेट से रात में एक लावारिस स्कूटी कोतवाली पुलिस ने बरामद की थी। दानिश ने कोतवाली में खड़ी उस अज्ञात स्कूटी की पहचान अपनी गाड़ी के रूप में की। इसके बाद कागजों के आधार पर उसे गाड़ी देने की कार्रवाई की गई है। एसएसआई गिरीश राज ने बताया कि अज्ञात में दर्ज कलेक्ट्रेट से मिली स्कूटी को दानिश को कोर्ट से छुड़ाना होगा। पुलिस मान रही है कि दानिश जानबूझकर कलेक्ट्रेट में खड़ी स्कूटी को अपनी स्कूटी गायब होने पर उठा लाया था और डर की वजह से वापस कर दी। दोनों युवक प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन