{"_id":"570028074f1c1bb802f0010b","slug":"scooter-rider-crushed-by-truck-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूटर सवार को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटर सवार को ट्रक ने कुचला, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
हादसे में जान गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसाइयों की पुलिया की तरफ से चौकी चौराहे की तरफ जा रहे ट्रक ने खुर्रम गौटिया के पास शनिवार दोपहर दो बजे सामने से आ रहे स्कूटर सवार दुकानदार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
कैंट इलाके के नकटिया गोकुल नगर निवासी 48 वर्षीय महेंद्र कुमार किरना व्यापारी थे। वह शनिवार दोपहर शहर से नकटिया स्थित अपनी दुकान पर स्कूटर से लौट रहे थे। तभी ईसाइयों की पुलिया की तरफ से जा रहे ट्रक ने खुर्रम गौटिया के पास महेंद्र को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई और स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया। यह देखकर इधर से गुजरने वाले लोगों ने ट्रक को घेर लिया। सूचना पर बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा होने से बियावानी कोठी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने ट्रक पकड़कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया और महेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ और जाम खुला। दुर्घटना की सूचना पर महेंद्र के परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। महेंद्र अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को रोता बिखलता छोड़ गए।
मुरादनगर में महिला की मौत
बरेली/मुरादनगर। कस्बे के मेन रोड पर नशे में धुत कार चालक ने तीन वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में फरीदपुर की एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुरादनगर के नूरगंज कालोनी निवासी दिलशाद शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे अपने दोस्त के साथ कार लेकर घर जा रहा था। एसओ ने बताया कि दिलशाद और उसका दोस्त शराब के नशे में थे। मेनरोड स्थित मलिकनगर तिराहे पर उन्होंने कार से पहले बाइक को टक्कर मारी, जिसमें इकरामुद्दीन निवासी बुढ़ाना और दिल्ली खजूरी निवासी नफीस घायल हो गए। फिर कार में टक्कर मारी, जिसमें मोनू, रविंद्र, राकेश निवासी मुरादनगर घायल हो गए। इसके बाद पीछे से ऑटो में टक्कर मारी, जिससे ऑटो पलट गया। लोगों ने चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें रोशनी (18) पत्नी कंचन निवासी फरीदपुर नारा गांव, बरेली और जावेद (42) निवासी नूरगंज कालोनी, मुरादनगर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। रोशनी और कंचन की शादी 14 नवंबर 2015 को हुई थी।