फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sarraf of 72 million gold looted

सर्राफ से 72 लाख का सोना लूटा

Fri, 04 Mar 2016 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 04 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sarraf of 72 million gold looted
नवाबगंज (बरेली)। दुकान बंद करके घर लौट रहे सर्राफ से बृहस्पतिवार को सरेशाम दो बाइक सवार लुटेरों ने एक थैले में रखा ढाई किलो सोना और ढाई लाख रुपये लूट लिए और सर्राफ की बाइक लेकर फरार हो गए। लुटेरे अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। यह सनसनीखेज वारदात सर्राफ के घर के पास ही हुई। सूचना पर एसएसपी आरके भारद्वाज समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लुटेरों की काले रंग की पल्सर बाइक पर पड़े नंबर यूपी-25 एएफ 3260 के बारे में पता कराया गया तो वह कार का निकला। घटनास्थल के रास्ते में पड़ने वाले महेश गंगवार एडवोकेट के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई है कि दो बाइकों पर सवार चार लोग सर्राफ का पीछा कर रहे थे। कस्बे की गंगवार कॉलोनी निवासी बृजपाल गंगवार के पुत्र पंकज गंगवार की मोहल्ला कहारान में होली गेट के पास सर्राफ की दुकान है। वह गिरवी-गांठ का काम भी करते हैं। पंकज के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद करके करीब ढाई किलो सोने के कीमती आभूषण व ढाई लाख रुपये की नकद एक थैले में लेकर बाइक से घर आ रहे थे। डॉक्टर बीएल गंगवार वाली गली में घुसकर वह जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचे, पीछे से दो बाइक  पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोका और धमकाने लगे। कहने लगे तू अभी एक्सीडेंट करके आया है। वह उनकी बात समझ पाते, इससे पहले ही उनमें से एक नेउनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे ने आभूषणों व नकदी से भरा थैला छीन लिया। बकौल पंकज, उन्होंने विरोध किया तो लुटेरों ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। थैला लूटने के बाद लुटेरे अपनी एक काली पल्सर बाइक मौके पर ही छोड़कर पंकज की बाइक लेकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार व इंस्पेक्टर आके सिंह ने लुटेरों की तलाश में कई जगह टीमों को दौड़ाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


चार साल पहले पंकज के पिता से भी हुई थी लूट
चार साल पहले सर्राफ पंकज गंगवार के पिता बृजपाल गंगवार साथ 2012 में भी लूट हुई थी। उस समय बृजपाल बरेली से खरीदारी करके बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार लुटेरों ने हाइवे पर खंडेलवाल कॉलेज के पास उनकी बाइक रोक कर लूट की थी। हालांकि तब बृजपाल लूट का ब्योरा नहीं बता सके थे। नतीजतन, पुलिस ने केस की फाइल को बंद कर दिया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि लूट की वारदात हुई है। खुलासे के लिए नवाबगंज सर्किल के सभी थानों की पुलिस को लगा दिया गया है।
- आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed