{"_id":"57d1c3db4f1c1b876a3183e0","slug":"sanjana-four-deaths-in-trying-to-find-the-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंजना में चार मौतों का सच तलाशने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैंजना में चार मौतों का सच तलाशने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। सैंजना गांव की चारों मौतों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भले ही आत्महत्या बताकर पुलिस ने अपना पीछा छुड़ा लिया है, लेकिन अनसुलझे सवाल अभी पुलिस के आला अफसरों को भी परेशान कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे विधि विज्ञान प्रयोगशाला की क्षेत्रीय उप निदेशक डाक्टर वंदना दुबे की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम भाखड़ा नदी के किनारे लड़कियों की मौत के बारे में छानबीन करने फिर पहुंची। चारों परिवारों ने हत्या बताते हुए इंसाफ की मांग की है।
यहां शारदा की लाश मिल गई थी। मौका देखने के बाद डॉक्टर वंदना पिंकी, प्रीति और शारदा के परिवार वालों के पास गईं। इसके बाद राजू के परिवार वालों से भी मिलीं। उन्होंने चारों के मां-बाप से अलग-अलग बात की और फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी भी कराई। डाक्टर दुबे ने वैज्ञानिक दृष्टि से उन परिस्थितियों को समझने की कोशिश की जिनकी वजह से लड़कियों की मौत हुई है। लड़की के परिवार वालों ने डॉक्टर वंदना से बातचीत के दौरान पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। बेनीराम का कहना था कि उनकी बेटियों ने आत्महत्या नहीं की है। उनकी हत्या की गई है। पुलिस प्रीति और पिंकी को शारदा को बचाने के चक्कर में मरने की झूठी कहानी सुना रही है। हम चाहते है कि उनकी बेटियों की मौत की सच्चाई का पता लगना चाहिए।
सीबीआई जांच की मांग
शारदा के पिता ओमकार, प्रीति के पिता महेंद्रपाल और परिवार के वीरपाल ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि मजिस्ट्रीयल जांच से भी उन्हें इंसाफ मिलने की उम्मीद कम ही है। उनकी बेटियों की मौत की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी बात की सुनवाई नहीं की तो वह तहसील पर बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी मजिस्ट्रेटी जांच : एसडीएम
एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच का औपचारिक परिपत्र तैयार कर अनुमोदन के लिए डीएम को भेज दिया है। जल्दी ही इसे अखबारों में प्रकाशित कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित पक्ष निश्चित तिथि तक निर्धारित समय में हमारे कार्यालय पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य, तथ्य प्रस्तुत कर सकेंगे। अगले एक दो दिन वह खुद भी गांव जाकर पीड़ित पक्ष और आमजनों के बयान दर्ज करेंगे।