फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saas said divorced, doar to do halala

सास ने कहा तलाक हो गया देवर से करो हलाला 

Wed, 24 May 2017 01:21 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Wed, 24 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Saas said divorced, doar to do halala
सास ने कहा तलाक हो गया देवर से करो हलाला  - फोटो : सास ने कहा तलाक हो गया देवर से करो हलाला 
शहर में तलाक का एक नया और पेचीदा मामला सामने आया है। इस मामले में सास ने बहू को जानकारी दी है कि उसका बेटा उसे तलाक दे चुका है महिला का पति सऊदी अरब में है और उसे यह कह कर घर से निकाल दिया कि बेटे ने उसे तलाक दे दिया है मंगलवार को प्रेस के सामने आयी इस महिला का आरोप है कि उसकी सास घर में वापस लेने के लिए उससे अपने देवर से हलाला करने को कह रही है जबकि उसका विधिवत तलाक हुआ ही नहीं है। इसकी महिला के मामले में एक साल पहले कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर थाने में पहले दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ  और फिर घरेलू हिंसा का इन मामलों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।   
विज्ञापन

   इस मुद्दे का खुलासा यहां मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने अपने गढैया स्थित निवास पर प्रेस के सामने किया है। इस मौके पर पीड़ित महिला आवास विकास निवासी फरहाना खान उर्फ फरहा भी उपस्थित थी।  फरहाना ने बताया कि उनका पति नवेद हसन शादी के डेढ़ साल बाद विदेश जाने से पहले उसे उसके घर छोड़ कर बाहर चला गया। कुछ दिन जब वो अपने ससुराल नई बस्ती नरकुलागंज पहुंची तो सास रेहाना ने उसे यह कह कर घर से निकाल दिया कि उनका बेटा उसे तलाक दे चुका है। वो अब इस घर में नहीं रह सकती, अगर वो दुबारा से नवेद की बीवी बन कर घर में रहना चाहती है तो उसे उसके देवर शानू ने हलाला करना होगा। 
विज्ञापन

फरहाना का तर्क है कि नवेद ने उसके सामने ऐसा कुछ नहीं कहा जिसे तलाक कहा जाए। सास ने नवेद से फोन पर बात कराई तो उसमें भी उसने तलाक नहीं दिया हां तलाक देने की धमकी जरूर दी।  उसका कहना है अगर तलाक दिया है तो मेहर दे और दहेज का सामान वापस करे। नहीं तो घर में रहने दिया जाए। इंसाफ के लिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो 21 अगस्त 2016 को थाना प्रेमनगर में 125 का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर कायम हुआ। इसके बाद 15 सितंबर 2016 को घरेलू हिंसा का मुकदमा भी कायम कराया, मगर इन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह मुकदमा पति नवेद, सास रेहाना, ससुर रईस मियां, देवर शानू और फुपिया ससुर शरीफ बाबू के खिलाफ दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरहाना की शादी 2013 में हुई थी। पति विदेश गया तो उस समय उसकी बच्ची डेढ़ साल की थी। उसने बताया कि अब उसके पास रोज मर्रा के खर्चे की भी परेशानी हो रही है। बच्ची तीन साल की हो गई। एडमीशन के लिए पैसे नहीं हैं। यह चिंता भी सता रही है कि बच्ची पढ़ेगी कैसे। उसके पिता मोहसिन खां भी ज्यादा कमाई नहीं कर सकते हैं। इस दौरान फरहत नकवी ने कहा है कि वो फरहाना के लिए कानूनी लडे़ंगी और प्रशासनिक अधिकारियों से मिल कर इसे न्याय दिलाएंगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed