{"_id":"56f05beb4f1c1b9b1cf14d27","slug":"rpf-inspector-house-stealing-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर के समय आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर दीवार कूदकर घुसे चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। दोपहर के समय खाना खाने ड्यूटी से घर आए इंस्पेक्टर को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी निवासी आसिफ अली आरपीएफ इंस्पेक्टर हैं। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद आसिफ की पत्नी गजाला बच्चों को लेकर अपने मायके दिल्ली गई हुई हैं। घर पर आफिस ही अकेले हैं और वह सोमवार सुबह नौ बजे मंडल रेल कार्यालय इज्जतनगर में ड्यूटी करने चले गए। इसी दौरान चोर पीछे से दीवार कूदकर इंस्पेक्टर के घर आ घुस आए। कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी और डबल बेड का लॉक तोड़कर चोरों ने उसमें रखा सोने का सेट, तीन जोड़ी टॉप्स, कंगन, आठ जोड़ी पायजेब समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। दोपहर दो बजे खाना खाने के लिए घर आए इंस्पेक्टर ने जब घर के ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके घर से चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
बच्चों की गुल्लक भी फोड़ ले गए चोर
इंस्पेक्टर आरपीएफ ने बताया कि उनके बच्चों ने गुल्लक में करीब पांच हजार की नकदी जोड़ी थी, जिसे फोड़कर चोर नकदी निकाल ले गए।
पहले भी हुई है चोरी
न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में पहले भी एक इंस्पेक्टर के घर चोरी हो चुकी है। इसके अलावा गोरखपुर की रहने वाली एक महिला रेल कर्मी के घर भी लाखों की चोरी हुई थी। इस कॉलोनी में चोर अधिकतर दिन में ही वारदातें करते हैं, क्योंकि गृहस्वामी ड्यूटी चले जाते हैं और चोर इसी का फायदा उठाते हैं।