फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Robbers on terror, now act in Benipur

डकैतों का आतंक जारी, अब बेनीपुर में वारदात

Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 27 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Robbers on terror, now act in Benipur
Robbers on terror, now act in BenipurRobbers on terror, now act in Benipur - फोटो : बरेली, अमर उजाला
 जिले में डकैतों ने एक बार फिर से आतंक फैलाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों में ताबड़तोड़ वारदातें हो चुकी हैं। सीबीगंज के खना गाैंटिया और फतेहगंज पश्चिमी के बाद शनिवार रात बदमाशों ने सुभाषनगर के गांव बेनीपुर में वारदात कर डाली। यहां सब्जी विक्रेता के घर का दरवाजा बदमाशों ने एक किसान को धमकाकर खुलवाया। अंदर घुसने के बाद सब्जी विक्रेता के परिवार को बंधक बनाकर आठ हजार नकद और 70 हजार के जेवर लूट ले गए। बदमाशों ने पीड़ितों से मारपीट भी की। पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  सुभाषनगर क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी शेर सिंह सब्जी बेचने का काम करते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे आधा दर्जन बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे। बदमाशों ने पहले दीवार से चढ़कर घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन कई ईंटें गिर जाने के कारण नहीं चढ़ पाए। इसी बीच कुत्ते भी भौंकने लगे। कुत्तों की आवाज सुनकर सामने मटर के खेत की रखवाली कर रहे मेघराज की आंख खुल गई। उसे खांसी आई तो बदमाशों का ध्यान उसकी तरफ गया। बदमाश मेघराज के पास पहुंचे और खुद को पुलिसवाला बताते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे शेर सिंह के दरवाजे पर ले गए और आवाज लगवाई। दरवाजा खुलते ही बदमाश अंदर घुस गए और शेर सिंह को उसकी पत्नी की धोती से बांध दिया। इसके अलावा उसकी पत्नी राजेश्वरी, बेटी मधु, सिमर और बेटे श्याम व गौरव को एक कमरे में बंधक बना लिया। फिर बदमाशों ने घर में रखे आठ हजार रुपये और करीब 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश घरवालों को कमरे के अंदर बंदकर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग गए। शेर सिंह ने किसी तरह अपने हाथ खोले, फिर खिड़की का दरवाजा खोकर छोटे बेटे गौरव को बाहर बरामदे में भेजा। उसने कमरे की कुंडी खोली तो परिवार के सभी लोग बाहर निकले। सूचना पर पहुंची सीओ द्वितीय स्नेहलता, इंस्पेक्टर सुभाषनगर अतुल प्रधान आदि ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। 
विज्ञापन


दरवाजा न खुलवाता तो मार डालते बदमाश
शेर सिंह के घर के सामने खेत में मटर की फसल की रखवाली कर रहे मेघराज का कहना है कि वह आवाज लगाकर दरवाजा नहीं खुलवाता तो बदमाश उसे मार देते। बदमाशों ने जागने पर उसे दबोच कर जमकर पीटा और झोपड़ी से उठाकर शेर सिंह को अपने नाम से आवाज लगवाई। 
विज्ञापन


खुलासे में लगीं तीन टीमें
बेनीपुर में सब्जी विक्रेता शेर सिंह के घर हुई घटना की रिपोर्ट डकैती में दर्ज की गई है। इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। उच्चाधिकारियों से भी इस बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है। खुलासे के लिए एक टीम को मैं खुद लीड कर रहा हूं, जबकि दूसरी टीम चौकी इंचार्ज और तीसरी टीम एसएसआई अजय चौधरी के नेतृत्व में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर, सुभाषनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed