{"_id":"586019c94f1c1b8740eeb755","slug":"road-will-be-closed-from-tuesday-shamtganj-shdana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से बंद हो जाएगा शहामतगंज-शहदाना रोड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलवार से बंद हो जाएगा शहामतगंज-शहदाना रोड
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Road will be closed from Tuesday Shamtganj-Shdana
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहामतगंज फ्लाईओवर निर्माण में तेजी लाई जा रही है। मंगलवार को शहामतगंज से शहदाना मार्केट में बिजली की लाइन शिफ्टिंग और पाइलिंग का काम शुरू होगा। इसके चलते शहामतगंज से शाहदाना होते हुए गंगापुर जाने वाले रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। विकास भवन रोड पर बरेली कालेज गेट और बारादरी थाने से आगे ट्रैफिक पहले से ही बंद चल रहा है। अब शहामतगंज चौराहे से गुजरने वाले वाहन केवल कालीबाड़ी और सेटेलाइट रोड पर जा सकेंगे। बाकी बचे दोनों मार्गों पर रूट कम से कम छह महीने तक डायवर्ट रहेगा।
शहामतगंज फ्लाईओवर बनाने का काम नवंबर से चल रहा है। प्रारंभ में शहामतगंज चौराहे से विकास भवन रोड पर बरेली कालेज गेट तक रूट डायवर्ट किया गया था। इसके बाद सेतु निगम ने बारादरी थाने से आगे पाइल खुदाई का काम प्रारंभ किया। बारादरी थाने से मॉडल टाउन की ओर जाने वाला ट्रैफिक पिछले एक महीने से बंद चल रहा था। अब दोनों ही जगहों पर पाइल खोदने का काम पूरा हो चुका है। मंगलवार से शहदाना से शहामतगंज चौराहे तक पाइल खोदने और लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू होगा। इसके चलते शहामतगंज चौराहा से शहदाना चौराहे तक दोपहिया, चौपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
यहां के लोग होंगे परेशान
दोनों रूट बंद होने से अब शहामतगंज से गंगापुर, बारादरी, ईंट पजाया, मूर्ति नर्सिंग होम चौराहा, प्रेमनगर, मॉडल टाउन, स्टेडियम, संजय नगर, डेलापीर, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम और इज्जतनगर इलाकों में रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शहामतगंज चौराहा से कालीबाड़ी रोड, पटेल चौक और चौपुला चौराहा रूट पर ट्रैफिक का लोड बढ़ेगा। ये परेशानी छह से आठ महीने तक रहेगी।
विज्ञापन
इन मार्गों से जा सकेंगे वाहन
1- संजय नगर जाने के लिए पीलीभीत बाईपास रोड से बजरंग ढाबा होते हुए
2- इज्जतनगर, डेलापीर, राजेंद्र नगर और डीडीपुरम जाने के लिए सौ फुटा रोड
3- गंगापुर जाने के लिए शहामतगंज मार्केट की गलियों से दोपहिया वाहन गुजर सकेंगे
4- प्रेमनगर या मूर्ति नर्सिंग चौराहा जाने के लिए साहू रामस्वरूप डिग्री कालेज से आलमगिरीगंज होते हुए
5-विकास भवन जाने के लिए खुर्रम गौंटिया गांधी उद्यान होते हुए या फिर रामपुर गार्डन से महाराजा अग्रसेन पार्क होकर
विकास भवन रोड और बारादरी थाने से आगे पाइल खोदने का काम पूरा हो चुका है। 27 दिसंबर से शहामतगंज से शहदाना तक काम प्रारंभ किया जाएगा। इसके चलते इस रूट पर ट्रैफिक बंद रहेगा। एसके गर्ग, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम