{"_id":"57f55d904f1c1b940a270be3","slug":"revealing-the-gang-to-rob-trains-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में लूट करने वाला गैंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग का खुलासा कर तीन लोगों को दबोच लिया। इनमें दो बदायूं और एक उत्तराखंड का रहने वाला है। उनके पास चोरी के आठ मोबाइल और नगद रुपये बरामद हुए।
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि एसपी रेलवे शगुन गौतम के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की सुबह चार बजे चेकिंग के दौरान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह पर पानी की टंकी के पास संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोच लिया। इनमें बदायूं के जरीफ नगर थाना क्षेत्र के नाघा गांव का लालाराम, वहीं बगरैन के बगरैन का रिजवान और उत्तराखंड लालकुआं निवासी बबलू हैं। तलाशी लेने पर उनके पास चोरी के आठ मोबाइल और 3200 रुपये बरामद हुए। थाने ले जाकर पूछताछ करने पर उन्होंने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने की कई घटनाएं कबूल कीं।