फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   repabublic day

गणतंत्र दिवस पर कड़े सुरक्षा प्रबंध

Sun, 25 Jan 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Jan 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
repabublic day
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर को सुरक्षा के लिहाज से चार जोन और दस सेक्टर और 36 सब सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सोमवार को पुलिस लाइंस में प्रभारी मंत्री अंबिका चौधरी तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। शनिवार पुलिस लाइंस के ग्राउंड में इसके लिए परेड की रिहर्सल की गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि जोन स्तर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तैनात रहेंगे। सेक्टर में थाना प्रभारियों को और सब सेक्टर में चौकी इंचार्जों को लगाया गया है। रविवार को रोडवेज बस स्टैंड, होटल, ढाबों आदि भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग कराई जाएगी। सभी को एलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साइबर कैफे भी चेक किए जाएंगे। खुफिया विभाग की टीम को होटलों में एक साथ ठहरे दस से अधिक लोगों के बारे में पता करेगी। चौकी इंचार्ज से लेकर सीओ स्तर तक के अधिकारी मोबाइल में रहेंगे। दो क्यूआरटी बनाई गई हैं। दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। उन्होंने आम आदमियों से अपील की है कि कोई भी आपत्तिजनक वस्तु के दिखाई देने पर पुलिस को फोन अवश्य करें।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed