{"_id":"5903a04f4f1c1b621dc0ca04","slug":"recovery-of-crime-branch-as-a-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर करता था वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर करता था वसूली
शीशगढ़।
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Recovery of Crime Branch as a soldier
- फोटो : Recovery of Crime Branch as a soldier
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे पर ओवरलोड वाहन और बाजार के दुकानदारों से क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर अवैध वसूली करने वाला बदमाश को शीशगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया। बाजार के दुकानदार से अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद शीशगढ़ थाने की पुलिस मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है।
बाजार में अवैध वसूली की जानकारी पर शीशगढ़ पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में बिलासपुर बस अड्डे के पास सादी वर्दी में दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। दोपहर करीब दो बजे बस अड्डे के पास पुलिस लिखी हुई एक मारुति कार आकर रूकी। कार में सवार युवक ने बाजार के दुकानदारों से रुपया वसूलना शुरू कर दिया। सादी वर्दी में सिपाही ने कार सवार से पूछा कि किस बात का रुपया लिया जा रहा है। युवक ने रौब दिखाते हुए धमकाया कि वह क्राइम ब्रांच का सिपाही है। सादी वर्दी में सिपाही ने विरोध किया तो खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर मारुति कार से डंडा निकाल लिया।
विज्ञापन
दुकानदार ने किया बीच बचाव
बस अड्डे पर बैठे दुकानदार अफजाल अहमद ने बीच बचाव किया। क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर गिरफ्तार करने की धमकी देने लगा। हल्का इंचार्ज उदय वीर सिंह पहुंच गए। उन्हें देखते ही बदमाश भागने लगा। कांस्टेबल अब्दुल हसीब ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ अफजाल अहमद ने रंगदारी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
देता था थाने में बंद करने की धमकी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने मारुति कार पर पुलिस लिखवा रखा था। उसकी गाड़ी से पुलिस के दो डंडे भी मिले। बाजार के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार बाजार से अवैध वसूली करता था। अगर कोई दुकानदार विरोध करें तो उसे थाने में बंद करने की धमकी देता था। दुकानदारों ने बताया कि हाईवे पर भी आरोपी कार लगाकर ओवर लोडिंग वाली गाड़ियों से अवैध वसूली करता था।
युवक का अपराधिक रिकार्ड जांचा जा रहा है। दुकानदार की तहरीर पर लगे आरोपों के अनुसार मुकदमा लिखा जा रहा है। पूछताछ मेें अभी आरोपी के साथी का नाम सामने नहीं आया है।
-गिरीश प्रसाद राज, इंस्पेक्टर शीशगढ़