फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape victim, police force, disappeared from hospital

अस्पताल से गायब हुई दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस की बला से

Thu, 06 Apr 2017 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 06 Apr 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के महिला वार्ड से दुष्कर्म पीड़िता के लापता होने के बाद कोतवाली पुलिस ने ढूंढने की कोशिश तक नहीं की। सात महीने की गर्भावस्था के बीच अस्पताल से लापता होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि पीड़िता फरार आरोपी के कब्जे में है। वहीं संदेह इस बात का भी जताया जा रहा है कि कहीं लड़की आनर किलिंग का शिकार न हो गई हो। दुष्कर्म पीड़िता के अस्पताल से गायब होने के चौबीस घंटे बाद विवेचक अमृत लाल को जिला अस्पताल के महिला वार्ड की सीसीटीवी फुटेज जांचने की सुध आई, लेकिन कैमरों में नाइट विजन नहीं होने से पुलिस परछाईयों का पीछा कर रही है। अहम बात यह भी है कि पुलिस ने पीड़िता के परिवार से भी संपर्क नहीं साधा है।  
विज्ञापन


हाफिजगंज की एक हाईस्कूल छात्रा अप्रैल 2016 में लापता हो गई थी। परिवार ने खोजबीन में पता किया कि बहेड़ी के कचनारी निवासी रामकुमार के साथ वह देखी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके राजकुमार के पिता को जेल भेज दिया। आरोपी राजकुमार को पुलिस नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने छात्रा को बरामद करके कोर्ट में पेश किया। पुलिस की बरामदगी के बाद सामने आया कि दुष्कर्म पीड़िता सात महीने का गर्भवती हो चुकी थी। पीड़िता ने परिजनों के साथ जाने से मना किया तो कोर्ट ने उसे नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन


बीते रविवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद नारी निकेतन के अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया था। इलाज के लिये महिला वार्ड में रखा गया था। उसकी सुरक्षा के लिए महिला होमगार्ड मोना और पुष्पा को तैनात किया गया था। डॉक्टरों ने बीते सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी दुष्कर्म पीड़िता अचानक लापता हो गई है। महिला होमगार्ड ने सुबह साढ़े नौ बजे नारी निकेतन के अधिकारियों को दुष्कर्म पीड़िता के लापता होने की सूचना दी। विवेचक अमृत लाल ने बताया कि लड़की जिला अस्पताल में रात आठ बजे तक थी। इसके बाद वह कहां गई पता नहीं। सीसीटीवी से भी मदद नहीं मिली है। आरोपी राजकुमार फरार है। आशंका है कि उसी ने छात्रा को गायब किया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed