फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram stealing jewelery worth Rs 12 lakh from the house in the garden business

राम वाटिका में कारोबारी के घर से 12 लाख के जेवर चोरी

Mon, 24 Oct 2016 01:17 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Mon, 24 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
राम वाटिका में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के घर में छत के सहारे घुसे चोर अलमारी में रखे 12 लाख के जेवर समेट ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है। 
विज्ञापन

थाना बारादरी की राम वाटिका कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय आसनदास निहलानी कई महीने से बीमार है। उनके बड़े बेटे विनोद निहलानी दुबई में कपड़े का कारोबार करते हैं। छोटे बेटे कमल निहलानी सीए की पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार की रात को कमल अपने बीमार पिता के साथ आसनदास निहलानी के कमरे में सो रहे थे। इसी बीच छत के सहारे आए चोर सीढ़ी के सहारे नीचे उतरने के बाद कमरे में घुस गए। कमरे का दरवाजा और अलमारी खुली थी। चोरों ने अलमारी खोलने के बाद उसमें से तिजोरी से चाबी निकालने के बाद करीब बारह लाख रुपये का जेवर और 15 हजार रुपये की चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच कमल ने जागने पर कमरे का हाल देखा तो हैरान रह गए। अलमारी खुली थी और उसमें रखा जेवर गायब था। घटना की सूचना पर पूर्व पार्षद मनोज खटवानी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की, लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया। राम वाटिका में सुरक्षा गार्ड होने के बाद चोरी से दहशत का माहौल है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर संदिग्धों की तलाश कराई जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कमल निलहानी के घर कौन-कौन आता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed