फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway's iron ombudsman will take action against those people

रेलवे के लोहा चोरी मामले को दबाने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 20 Apr 2017 01:26 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Thu, 20 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Railway's iron ombudsman will take action against those people
रेलवे के लोहा चोरी मामले को दबाने वालों पर होगी कार्रवाई - फोटो : Railway's iron ombudsman will take action against those people
पीलीभीत के पूरनपुर से रेलवे का लोहा चोरी होने के मामले को दबाने वाले आरपीएफ वालों की गर्दन फंसती नजर आ रही है। जिला मुख्यालय से लेकर मंडल मुख्यालय तक के किसी अधिकारी के मामले में कार्रवाई न करने पर ‘अमर उजाला’ की खबर का आरपीएफ के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर राजा राम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इज्जतनगर मंडल सुरक्षा आयुक्त को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। इससे मामला दबाने वालों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन

पीलीभीत से मैलानी तक हो रहे ब्राडगेज कार्य के तहत उखाड़े जाने वाले टेलीफोन के खंभे, रेल पटरियों की चोरी लंबे समय से हो रही थी। इसका खुलासा शनिवार को भोजीपुरा पुलिस ने पूरनपुर से ट्रक में भरकर लाया जा रहा रेलवे का लोहा पकड़कर किया था। ट्रक के साथ पकड़े गए बद्दन तिवारी, नत्थू कबाड़ी, छोटे खां और फिरोज ने एसएसपी बरेली के समक्ष स्वीकार किया था कि वह पीलीभीत के पूरनपुर से रेलवे का यह लोहा चोरी कर सहारनपुर ले जा रहे थे। इतना बड़ा खुलासा होने के बाद भी रेलवे सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले आरपीएफ के पीलीभीत मुख्यालय और इज्जतनगर मंडल मुख्यालय के अफसर खामोश हैं। ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो गोरखपुर मुख्यालय में बैठने वाले आरपीएफ के चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर राजाराम ने इसका संज्ञान लिया। चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर ने इज्जतगनर मंडल सुरक्षा आयुक्त को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

भोजीपुरा पुलिस ने भी नहीं लगाया ठेकेदार का पता
पीलीभीत-पूरनपुर मीटरगेेज को ब्राडगेज में तब्दील करने का ठेका रेलवे ने विजय तिवारी नाम के ठेकेदार को दिया है। पकड़े गए लोगों ने बताया था कि ठेकेदार ही उनसे पिछले पांच साल से लोहा चोरी करा रहा था। इस मामले में भोजीपुरा पुलिस ने विजय तिवारी को नामजद भी किया, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लगाया कि वह कहां का रहने वाला है। भोजीपुरा एसएचओ कहते हैं कि यह रेलवे से जुड़ा मामला है, इसलिए केस आरपीएफ को ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed