फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest on SC ST act verdict by court

भड़के दलित संगठन पहुंचे कलेक्ट्रेट, प्रशासन हुआ अलर्ट

Mon, 02 Apr 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 02 Apr 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Protest on SC ST act verdict by court
protest

एससी एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कई दलित संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच मेरठ और आगरा में बवाल की खबरें आई तो कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसएसपी के आदेश पर जिले का पूरा पुलिस फोर्स सड़कों पर उतार दिया गया। दामोदर स्वरूप पार्क, नगर निगम के पास, कोतवाली के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस सुरक्षा में कलेक्ट्रेट तक लाया गया, जहां संगठनों की ओर से डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को अपने ज्ञापन सौंपे। कलेक्ट्रेट पर भी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का एलान किया था। सुबह कोतवाली के सामने और दामोदर स्वरूप पार्क पर दलित संगठनों ने धरना देना शुरू किया। इनमें भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज, एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, वाल्मीकि-अम्बेडकर सेवा समिति उत्तर प्रदेश, जाटव समाज विकास समिति और भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महासभा और भारतीय दलित व मुस्लिम फ्रंट मुख्य रूप से शामिल थे। विरोध जाहिर करने के लिए एक दलित संगठन के लोग नगर निगम भी पहुंचे और उसे बंद कराने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों ने समझाकर उन्हें वापस किया। 

विज्ञापन


बाजार बंद का आह्वान बेअसर 
दलित संगठनों के बंद के आह्वान का बाजार पर कोई असर नजर नहीं आया। सभी बाजार खोले गए, हालांकि बवाल की आशंका को देखते हुए दोपहर तक जंक्शन की रोड की कुछ दुकानें बंद रही। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने रिजर्व पुलिस बल भी बाजारों में तैनात कर दिया ताकि कोई शांति व्यवस्था को नुकसान न पहुंचा सके। 
विज्ञापन


डीजीपी मुख्यालय से की गई निगरानी 
डीजीपी और एडीजी एलओ कार्यालय से जनपद की शांति व्यवस्था और प्रदर्शनों को लेकर मिनट-मिनट का अपडेट लिया जाता रहा। मुख्यालय से साफ संकेत दिए गए थे कि अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाए। जिले में हुए प्रदर्शनों की रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय को भेज दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed