फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Private bus crushed the cyclist , death

प्राइवेट बस ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Sun, 10 Apr 2016 01:07 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 10 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार युवक को अनियंत्रित गति से आ रही प्राइवेट बस ने कुचल दिया, युवक को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। युवक के साथ उसका एक 15 वर्ष का बेटा भी था, जो सुरक्षित है। बच्चे ने बस का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर परिवार वालों ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। युवक का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन

भमोरा के कैमुआ निवासी रामौतार शर्मा साइकिल से शुक्रवार की सुबह चांड़पुर रोड पार कर रहे थे। तभी आंवला की ओर से आ रही बस ने उन्हें चांडपुर रोड पर टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालत में एंबुलेंस ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर को उनकी मौत हो गई। युवक की पत्नी की 8 साल पहले मौत हो चुकी है, उनके दो बेटे हैं। घटना के समय रामौतार के साथ उनका बेटा आशीष भी मौजूद था, जो सुरक्षित है। 
विज्ञापन

पीड़ितों को निजी अस्पतालों में पहुंचा रही है एंबुलेंस 
एंबुलेंस चालक सड़क हादसे के शिकार घायलों को जिला अस्पताल की जगह निजी अस्पतालों में भर्ती कराने ले जाती हैं। बीते शुक्रवार को भी यही हुआ, रामौतार के बड़े भाई सत्यपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि घटना स्थल पर मौजूद एंबुलेंस ने उनके घायल भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर जब वह पहुंचे तब तक भाई की मौत हो चुकी थी, निजी अस्पताल ने मनमाने ढंग से बिल बनाया, जिसका कुछ प्रतिशत कमीशन एंबुलेंस चालक को भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed