फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Principal teaches in class two from the innocent of the morning

प्रिंसिपल ने कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम से की दरिंदगी

Sat, 04 Nov 2017 01:38 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 04 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
 सौ फुटा रोड स्थित निजी प्ले स्कूल में कक्षा दो की छात्रा से प्रिंसिपल ने ही दरिंदगी कर दी। शुक्रवार को मासूम के परिवार ने प्रिंसिपल के खिलाफ इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सौ फुटा रोड पर स्थित एक प्ले स्कूल में संजयनगर की रहने वाली सात वर्षीय मासूम कक्षा दो में पढ़ती है। कुछ दिनों से वह घर में उदास रहती थी। परिवार के लोगों के पूछने पर भी पहले तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन जब मां ने विश्वास में लेकर प्यार से पूछा तो बताया कि प्रिंसिपल बहाने से बुलाकर गोद में बैठाते हैं। प्राइवेट पार्ट छूते हैं। प्रिंसिपल के बच्ची से अश्लील हरकतें करने की बात सामने आने पर घरवाले भड़क गए। उन्होंने स्कूल पहुंचकर मामले की हकीकत जाननी चाही, लेकिन स्टाफ ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने इज्जतनगर थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इज्जतनगर स्थिति एमईएस कॉलोनी निवासी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि फिलहाल एफआईआर नहीं लिखी गई है। जांच में मामला पुष्ट होने के बाद रिपोर्ट दर्ज होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed