{"_id":"5730ef944f1c1bf336919bdb","slug":"prime-husband-set-fire-to-the-house-of-the-poor-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति ने गरीबों के घर में आग लगाई, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पति ने गरीबों के घर में आग लगाई, दो गिरफ्तार
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 10 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
अाआग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता के इशारे पर सिरोही के प्रधान के पति ने अपने भाइयों की मदद से गरीब परिवार पर कहर बरपा दिया। सोमवार को उन्होंने उसके घर पर धावा बोलकर आग लगा दी। परिवार की महिला और बच्चों से मारपीट की गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने किसी तरह से मौके से भागकर जान बचाई। थाने में उनकी बात नहीं सुनी गई तो पीड़ित एसपी देहात के पास पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात एसडीएम और सीओ को लेकर गांव पहुंच गए। मामले में पुलिस ने प्रधान के पति और उसके भाई सफाई कर्मचारी समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव है।
सिरोही गांव के सोमेंद्र ने पुलिस को बताया कि 30 साल पहले उनके परिवार ने गांव के ही हरि गुप्ता और शिवशंकर गुप्ता से बरेली-बदायूं रोड पर चार बिसवा जमीन खरीदी थी। वह उस जमीन में मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने उस वक्त बैनामा के बजाय स्टांप पर लिखवा लिया था। सोमेंद्र का आरोप है कि प्रधान शाइस्ता बेगम के पति इकबाल और उसके छोटे भाई सफाई कर्मचारी छोटे खां ने हरि गुप्ता और शिवशंकर गुप्ता से उनके मकान के आसपास की बाकी जमीन प्लाटिंग करने के इरादे से खरीद ली। उन्होंने इसमें सपा के एक कद्दावर नेता के भतीजे को भी शामिल कर लिया है। अब ये लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता हैं। कई बार धमकी देकर मकान खाली कराने की भी इन लोगों ने कोशिश की है। रविवार को उन्होंने भमोरा थाने में तहरीर देकर अपना दर्द सुनाया था। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को जमीन के कागज लेकर सोमवार को थाने में बुलाया था। आरोप है कि थाने जाने से पहले ही प्रधान पति दर्जनों लोगों के साथ बोलेरो और बाइकों से मकान पर आ धमके। उन्होंने मकान खाली करने को कहा तो इन्कार कर दिया। विरोध में आरोपियों ने महिलाओं और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में आग लगा दी। आग में सामान और 35 हजार रुपये जल गए। मारपीट में सोमेंद्र के चाचा लाला राम और उनकी पत्नी मुनीशा और सोमेंद्र की पत्नी श्यामा को चोट आई हैं। रिक्शा चालक सोमेंद्र के पिता ऋषिपाल ने बताया कि उसके भाई लालाराम का पूरा परिवार भट्टे पर ईंट पाथने का काम करता है। वे रात में काम पर चले जाते हैं और अगले दिन सुबह वापस आते हैं। सोमवार सुबह वे जैसे ही घर पहुंचे प्रधान के परिवार ने हमला बोल दिया। पुलिस ने प्रधान के पति इकबाल उसके भाई छोटे खां, अबरार और सलमान समेत नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि घटना जांच में सही पाई गई। इसलिए नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कौन किस पार्टी से जुड़ा है मैं नहीं जानता, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
प्लाटिंग में रोड़ा बना है मकान
सोमेंद्र का मकान प्रधान पति की प्लाटिंग में रोड़ा बना हुआ है। मकान के आसपास की जमीन प्रधान पति और उनके भाईयों ने खरीद ली है। अब उनका एक ही मकसद है कि किसी तरह से सोमेंद्र का मकान खाली कराना है, लेकिन सोमेद्र और उनका परिवार किसी भी हाल में अपने तीस साल पुराने मकान को खाली करने को तैयार नहीं हैं।