{"_id":"40bbd4e04974a1b9159e3f62ba5b6160","slug":"polls-have-opened-a-case-of-rape-had-to-enter-without-a-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल खुली तो बिना घूस लिए दर्ज करना पड़ा गैंगरेप का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल खुली तो बिना घूस लिए दर्ज करना पड़ा गैंगरेप का मुकदमा
बरेली
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनका। दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के लिए महिला से बीस हजार की रिश्वत मांगने का ऑडियो बम फूटा तो सोमवार को शाही थाने में हड़कंप मच गया। पीड़िता को बुलाकर उसके कथित प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया। रिश्वत मांगने के आरोपी एचसीपी रघुवीर सिंह पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एसएसपी ने सीओ बहेड़ी को मामले की जांच सौंपकर चार दिन में रिपोर्ट भी मांगी है।
रविवार को महिला के पति और एचसीपी की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। सोमवार को महिला और उसके पति को थाने बुलाया गया और रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसआई शिवमोहन सिंह को सौंपी गई। तहरीर के अनुसार 14 अगस्त 2015 को शौच को गई महिला को गांव के ही उसके कथित प्रेमी वीरपाल ने पकड़ लिया था। वह उसे गन्ने के खेत में ले गया और दुराचार किया। इसके बाद वह अपने भाई कन्हई की मदद से महिला को बोरी में बंद कर मिलक (रामपुर) के किसी गांव में ले गया। वहां कई दिन तक बंधक रखकर दोनों ने कई बार दुराचार किया। सोमवार को ही एसडीएम मेधा रूपम ने पूरे प्रकरण से एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी ने सीओ बहेड़ी प्रमोद यादव को जांच के आदेश देकर चार दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
ये था मामला
शाही थाने के गांव में ब्याही बंगाल की महिला ने गांव के ही युवक और उसके भाई पर अपहरण और गैंगरेप का आरोप लगाया था। उसने एसडीएम से की शिकायत में कहा कि शाही थाने के हलका इंचार्ज एचसीपी रघुवीर सिंह ने एफआईआर लिखने के एवज में उससे और उसके पति से दस-बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने ऑडियो भी सुनाया था।