फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Planning has been completed with the murder of Raju

पूरी प्लानिंग के साथ की गई राजू की हत्या

Tue, 22 Nov 2016 01:14 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Planning has been completed with the murder of Raju
murder
जिस तरह से राजू को घर से बुलाकर विश्वविद्यालय के बीडीए हॉस्टल में ले जाकर मारा गया उससे तो यही लग रहा है कि हत्यारे उसका अपहरण करके ले गए थे। हो सकता है कि उसे बिजली का फाल्ट सही करने के बहाने की घर से प्लानिंग के तहत ले जाया गया हो। राजू ने पुलिस से इसलिए यह कहानी छुपाई हो कि वह बाद में उनसे निपट लेगा। 
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि हत्या करने वाले राजू के परिचित है। उसने अपने परिवार के कुछ लोगों को बताया भी है मोहन तालाब निवासी एक युवक जो हाल ही में दुबई से लौटा है, वह अपने साथ एक युवक को लेकर उसे बुलाकर ले गया था। इसके बाद की कहानी राजू की कहानी पुलिस की समझ में नहीं आ रही है। 
विज्ञापन


तफ्तीश के बिंदु
0-पुलिस राजू के दोस्तों के नामों की सूची बना रही है। यह भी देखा जा रहा है कि किन-किन लोगों के घरों में राजू का आना-जाना था। कहीं ऐसा तो किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोस्तों ने ही राजू को मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0-राजू वीएस यानी भगवान सिंह नाम के बिजली ठेेकेदार के गैंग में डिसकनेक्शन का काम करता था। कहीं ऐसा तो इसी दौरान किसी से उनका कोई विवाद हो गया हो और बात इतनी बढ़ गई हो उसी ने मरवा दिया हो।
0-यह भी देखा जा रहा है कि राजू आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के टच में आ गया हो और उसके पास कुछ ऐसा राज हो, जिसकी वजह से हत्यारों को बड़ा नुकसान हो सकता था। उस राज को दफन करने के लिए राजू की हत्या कर दी गई है।
0-यह भी देखा जा रहा है कि किसी महिला से तो राजू के संबंध नहीं हो गए थे। उसी के परिवार के लोग उसे पकड़कर हास्टल में ले गए और ले जाने के बाद उसे ईंटों से कुचलकर पेट्रोल डालकर जला दिया। 
0-रविवार की रात को राजू के पास किसका फोन आया था। फोन करने वाला ही उसका हत्यारा हो सकता है। पुलिस कॉल डिटेल मिलने के बाद पुलिस हत्यारों का पता लगाने में कुछ सफलता मिल सकती है। 
     
होनहार भाई के भी आंसू नहीं थमे
राजू का मझला भाई विपिन कुमार बेहद होनहार है। विपिन कुमार किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं। भाई की हत्या की खबर मिलते ही वह लखनऊ से दौड़े चले आए। विपिन के आंसू थम नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजू की हेड इंजरी और जलाने के मौत हुई है। वह आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे। विपिन के अलावा राजू का धर्मेंद्र कुमार एक और छोटा भाई भी है। वह भी दिन भर रोता बिलखता रहा। 


पत्नी बेसुध, सारे दिन बिलखते रहे बच्चे
राजू की हत्या की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी नीतू पति की हत्या के बाद बेसुध हो गई हैं। परिवार की महिलाओं ने उन्हें बमुश्किल संभाला। बेटी दिव्यांशी और बेटा पीयूष दिन भर बिलखते रहे। 


एक महीने पहले पिता की मौत हुई
-एक महीने पहले ही राजू के पिता सत्यपाल सिंह की डेंगू से मौत हो गई थी। मूल रूप से बदायूं के थाना विनावर के बिछुरईया गांव के रहने वाले सत्यपाल सिंह करीब 15 साल पहले बच्चों की पढ़ाई की वजह से ही बरेली में आकर बसे थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed