फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overloaded truck collision upturned trolley, 40 injured

ओवरलोड ट्रक की टक्कर से पलटी ट्राली, 40 घायल

Sat, 24 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 24 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 Overloaded truck collision upturned trolley, 40 injured
घ्‍ाायल
ओवरलोड ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। इसमें 14 यात्री नीचे दब गए। ट्राली में 40 यात्री सवार थे। इनमें से भी अधिकांश को चोटें आईं। दस की हालत गंभीर होने पर उनको 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार यात्री भांजे की शादी में भात लेकर जा रहे थे। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फुंदननगर में कासिम के बेटे की शादी थी। कैंट इलाके के गांव बुखारा से रफीक और अल्ताफ  अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से फुंदननगर में भांजे की शादी में भात लेकर आ रहे थे। इसमें करीब 40 लोग सवार थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे प्रकाश टाकीज के पास सामने से आ रहे हबीबी ट्रेडर्स के ओवरलोड ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में ट्राली पलट गई। 14 यात्री इसके नीचे दब गए। बाकी इधर-उधर कूद गए। दुघर्टना में बुंदन का 10 साल का बेटा अनम ,न्याज अहमद का बेटा नाजिम, राशिद की 40 वर्षीय पत्नी साबरी, शहादत हुसेन की लडकी नियाज बी, रफीक का लड़का चमन, छोटे की बेटी नत्थो, अनवरी बेगम (50), अनवर का 15 साल का बेटा नाजिश, निसार अहमद की पत्नी गुडडी गंभीर रुप से घायल हो गए। बाकी को भी चोटें आईं। कोतवाल ब्रजराज सिंह, चेयरमैन आबिद अली आदि ने 108 एंबुलेंस और प्राईवेट वाहनों से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। बाकी यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed