फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Office clerk smiled at jholachap CMO !

झोलाछाप पर मेहरबान सीएमओ दफ्तर का बाबू!

Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर के एक बाबू के पास एक झोलाछाप डाक्टर की शिकायत आई तो वह उसे बचाने में जुट गया। उसने शिकायत की फोटोकापी झोलाछाप तक पहुंचा दी। इस बीच झोलाछाप डॉक्टर ने पहले एख नेता से दबाव बनाने का प्रयास किया और फिर सीधे धमकी देने लगा। शिकायकर्ता ने धमकी मिलने पर सीएमओ तक मामला पहुंचाया तो जांच बैठा दी गई। बाबू का पटल भी बदल दिया गया है।  
विज्ञापन

भमौरा के मजनूपुर गांव के समीरउद्दीन ने शिकायत की थी कि मंडौरा गांव में एक झोलाछाप बंगाली क्लीनिक चलाता है। उसका कं पाउंडर नदीम है।  केमिकल से घायल हुए लड़के के इलाज के लिए बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचा तो कंपाउंडर नदीम ने 50 हजार रुपये का इस्टीमेट बताया। बेटे के इलाज के दौरान दो किश्त में उसने 50 हजार रुपये दे दिए लेकिन उसकी हालत सही होने के बजाय बिगड़ गई। हाथ और पैर कटने की नौबत आने पर उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर जान बचाई गई। यहां इलाज में उसके पांच लाख रुपये खर्च हो गए। शिकायतकर्ता समीरउद्दीन ने बंगाली डॉक्टर और कंपाउंडर की शिकायत सीएमओ ऑफिस में कर दी।  सीएमओ ने संबंधित काउंटर देख रहे लिपिक पीयूष से कार्रवाई को कहा। आरोप है कि पीयूष ने शिकायती पत्र झोलाछाप डॉक्टर तक पहुंचा दिया। इस पर झोलाछाप शिकायतकर्ता को ही धमकाने लगा। इस फर्जी डॉक्टर ने अपने नजदीकी सपा नेता का इस्तेमाल किया और शिकायत वापस लेने का दबाव डलवाया गया। इससे डरे समीरउद्दीन ने फिर से सीएमओ को जानकारी दी। सीएमओ डॉ. विजय यादव ने कार्रवाई करते हुए बाबू को पटल से हटा दिया है। साथ ही इस मामले की जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन


- भरे पड़े हैं झोलाछाप, कार्रवाई होती नहीं 
जिले में झोलाछाप डॉक्टर भरे पड़े हैं। जब इनके कथित छापे पड़ते हैं तो सीएमओ की टीम को ये मिलते नहीं है। पिछले दो साल में कई शिकायतें ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ आई है। लेकिन कार्रवाई बहुत कम मामलों में ही हुई। सीबीगंज में 41 फर्जी डॉक्टरों की शिकायत वहां के लोगों ने की। इनमें से किसी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। एयरफोर्स के पास हिना क्लीनिक पर कार्रवाई शिकायत के तीन साल बाद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट 
पीयूष झोलाछाप डॉक्टराें के शिकायत संबंधी मामलाें का पटल देख रहे थे। उनके खिलाफ कई शिकायतें आई हैं। वह छुट्टी भी बहुत ले रहे हैं इसलिए उनका पटल बदल दिया है। 

डॉ. विजय यादव, सीएमओ 

- 15 साल से तैनात हूं ऐसी गलती क्यों करूंगा 
लिपिक पीयूष सक्सेना का कहना है कि वह यह पटल पिछले 15 सालों से देख रहे हैं आज तक कोई शिकायत नहीं आई। लेकिन झूठा आरोप लगा है। मैं शिकायती पत्र किसी को क्यों देने लगा। मैं छुट्टी पर भी चल रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed