फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nida episode PMO sought details from the UP government

निदा प्रकरण में पीएमओ ने यूपी सरकार से मांगा ब्योरा

Tue, 17 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 17 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nida episode PMO sought details from the UP government
Nida episode PMO sought details from the UP government - फोटो : बरेली, अमर उजाला
आला हजरत खानदान की बहू निदा खान के प्रकरण में प्रधानमंत्री कार्यालय ने यूपी सरकार के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। पीएमओ के सेक्शन आफीसर समीर कुमार ने मख्य सचिव से पूछा है कि निदा खान के प्रकरण में प्रदेश सरकार की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा फरियादी निदा के साथ-साथ पीएमओ के आन लाइन पोर्टल पर लोड करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर आईजी विजय सिंह मीना ने इस पूरे प्रकरण में एसपी सिटी से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन

निदा खान ने पुराने घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि 18 फरवरी 2015 को आला हजरत खानदान के शीरान रजा खान से निकाह हुआ था। कुछ समय बाद समय पति, ससुर तथा अन्य परिजनों ने दहेज में डस्टर गाड़ी तथा अन्य सामान के लिए मारा पीटा और प्रताड़ित किया। 
विज्ञापन

पीएमओ को लिखी शिकायत में कहा है कि 18 मई को सुबह करीब नौ बजे पति शीरान, उनके भाई इकान तथा दो अन्य  मेरे शहदाना स्थित मायके में आकर मारापीटा और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस को शिकायत की गई लेकिन इन लोगों के रसूखदार होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 22 दिसंबर 2016 को हर्जाना लेने कोर्ट पहुंची तो पति शीरान रजा खां, उनके छोटे भाई इकान तथा तीन अन्य ने मेरे को कोर्ट से निकलते ही रोककर धक्का दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed