फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nformation from the turmoil of the kidnapping of two brothers from court

कचहरी से दो भाइयों के अपहरण की सूचना से खलबली

Thu, 15 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 15 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
कचहरी से दिनदहाड़े दो भाइयों के अपहरण की सूचना पर बुधवार को पुलिस में खलबली मच गई। कोतवाली में तहरीर देने के बाद कार्रवाई के डर से आरोपी दोनों भाइयों को छोड़कर भाग गए। 21 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में वे बुधवार को कचहरी आए थे लेकिन वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी घेराबंदी कर ली। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद निवासी इंद्रपाल यादव ने बताया कि उसकी फरीदपुर थाना क्षेत्र के मेघीनगला गांव में 21 बीघा जमीन है। उसके पिता श्याम सिंह ने 2004 में इस जमीन का एग्रीमेंट एक व्यापारी को करा दिया था। बाद में जमीन का बैनामा तो नहीं हुआ लेकिन मुकदमेबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। बुधवार को इंद्रपाल और उसके भाई जसवंत तथा विपिन तारीख पर कचहरी आए थे। तारीख लेने के बाद तीनों भाई कचहरी से बाहर निकले। जसवंत और विपिन एक बाइक पर आगे थे, जो अचानक लापता हो गए। इंद्रपाल और उसके साथियों ने इधर-उधर काफी देखा लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद दोनों के अपहरण की सूचना फोन पर एसपी सिटी को दी गई। जसवंत ने कोतवाली जाकर नामजद तहरीर दे दी। हालांकि बाद में इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि पुलिस के फोन करने पर अपहरणकर्ता जसवंत और विपिन को चौकी चौराहे पर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed