फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nawabganj wine salesmen robbed in broad daylight

नवाबगंज में शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े लूट

Mon, 26 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 26 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj wine salesmen robbed in broad daylight
लुटेरा
नवाबगंज। बिक्री के रुपये जमा करने नवाबगंज आ रहे शराब सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट कर ली। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर एक लुटेरे को धर दबोचा और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव चंदपुर निवासी मनोज कुमार भौआ बाजार की देशी शराब दुकान पर सेल्समैन है। रविवार सुबह नौ बजे वह शराब बिक्री के रुपये लेकर बाइक से नवाबगंज कार्यालय में जमा करने आ रहा था। वह मुख्यमार्ग से न होकर शार्टकट के कच्चे रास्ते से निकला। दियोरनिया प्रसादीलाल गांव के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आ रहे तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इन लोगों ने मनोज पर तमंचे तान दिए और धमकाते हुए उससे शराब बिक्री के 17940 रुपये व उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये, नौ हजार कीमत के दो मोबाइल लूट लिए और मौके से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद मनोज बाइक से नवाबगंज थाने सूचना देने आ रहा था। रास्ते में ज्योरा मकरंदपुर के पास उसे एक लुटेरा पैदल जाते दिखा। लुटेरे को देखते ही मनोज ने शोर मचा दिया। ग्रामीण जुटने लगे तो लुटेरे ने दौड़ लगा दी। लुटेरे के पीछे ग्रामीण भागने लगे। इसी बीच मनोज ने फोन पर अपने भाई विनोद को घटना की जानकारी दे दी। उस समय विनोद अपने कुछ साथियों के साथ नवाबगंज में ही मौजूद था। वह भी साथियों को लेकर याकूबपुर की ओर निकला। उधर गांव वाले लुटेरे का पीछा कर रहे थे। पनघैली नदी पार करते हुए जैसे ही लुटेरा याकूबपुर के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद विनोद और उसके साथियों ने उसे दबोच लिया। पीछे से मनोज और ग्रामीण आ गए। इन लोगों ने मौके पर ही लुटेरे की जमकर पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। सेल्समैन से हुई लूट की सूचना से पुलिस भी हरकत में आ गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और पकड़े गए लुटेरे को हिरासत में ले लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस के साथ ही लूटी गई रकम में से दो हजार रुपये भी मिले। लुटेरे ने नाम नाम अंशित सिंह और खुद को थाना शेरगढ़ के गांव पिपरिया का निवासी बताया। बताया कि उसके दोनों साथी योगेंद्र गंगवार और अनुज ठाकुर हैं जो उसी के गांव के हैं और लूट की बाकी रकम लेकर भागे हैं। मनोज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस दोनों लुटेरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी
सेल्समैन से लूट कर भाग रहे लुटेरे को पकड़ने के लिए जब ग्रामीण पीछे लगे थे तो लुटेरे ने ग्रामीणों के ऊपर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी भी दी। हालांकि ग्रामीणों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर ही दम लिया। कोतवाल ने भी इस बहादुरी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed