{"_id":"56fad7c84f1c1b8e1af01004","slug":"murder-of-the-former-minister-s-son-went-to-the-police-station-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के दामाद का हत्यारोपी खुद पहुंच गया थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री के दामाद का हत्यारोपी खुद पहुंच गया थाने
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व राज्य मंत्री और नवाबगंज के विधायक भगवत सरन गंगवार के भतीजी दामाद राजपाल की होली के दिन दिनदहाडे़ मामूली बात पर हत्या का आरोपी रिंकू राणा मंगलवार देर शाम खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया और बुधवार को उसको जेल भेजा जाएगा।
शास्त्री नगर में रहने वाले पूर्व राज्यमंत्री के भाई योगेंद्र गंगवार के घर के बराबर में रहने वाले फौजी सतेंद्र सिंह राणा का पिछले काफी समय से अहम की लड़ाई को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस रंजिश में होली के दिन घर के बाहर बेतरतीब वाहन खड़े करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। फौजी सतेंद्र सिंह राणा ने अपने भाई रिंकू राणा और साले मंजीत के साथ योगेंद्र गंगवार के घर धावा बोल दिया था। ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। फौजी की फायरिंग की एक गोली योगेंद्र के घर आए भतीजी दामाद राजपाल के पेट में लगी थी और दूसरी गोली योगेंद्र के पुत्र अभिनव की कलाई में लगी थी। बचाव को आए योगेंद्र के भाई तेजपाल गंगवार को भी असलहा की बट मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने राजपाल हत्याकांड में नामजद किए गए फौजी और उसके साले को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा हत्यारोपी रिकूं राणा फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच मंगलवार को देर रात रिंकू राणा खुद ही प्रेमनगर थाने पहुंच गया। इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि रिंकू राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
0
रेनू का पति और देवर भी गया जेल
प्रेमनगर क्षेत्र के बालाजी विहार समाधि गौटियां में पिछले दिनों हुए रेनू हत्याकांड में नामजद मृतका के पति विनोद कुमार और देवर प्रमोद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां बता दें कि रेनू चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी और उसका शव कमरे के अंदर ही पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना के दिन से ही प्रमोद पर शक जताना शुरू कर दिया था।