{"_id":"b759f3ecdca2847f80c0c186033d4db4","slug":"murder-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
बरेली
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा में बालू खनन के अवैध कारोबार में खून के छींटे पड़ने लगे हैं। रविवार रात बालू खनन के लिए अपने मोहल्ले के ही साथियों संग रामगंगा गए सतीपुर निवासी तीस वर्षीय युवक रामकिशोर की हत्या कर दी गई।
हत्यारे उसका शव ट्राली में रखकर बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास स्थित निर्माणाधीन आशियाना कालोनी में छोड़ गए और ट्रैक्टर ले गए। मृतक के भाई रवि कुमार की ओर से ट्रैक्टर स्वामी परमानंद, चालक सुनील, उसके साथी राम सिंह और नवदिया गांव के वीरू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घरवालों के अनुसार रामकिशोर का आरोपियों के साथ करीब 12 दिन पहले लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ और बाद में समझौता भी हो गया था। उसको रंजिश निकालते हुए धोखे से मारा गया है।
बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर का राम किशोर मोहल्ले के ही सुनील, राम सिंह और नवदिया गांव के वीरू के साथ रेत की सप्लाई का काम करता था। रविवार रात 11 बजे राम किशोर तीनों साथियों के साथ रेत निकालने के लिए राम गंगा की तरफ गया था। आमतौर पर वह सुबह घर आ जाता था लेकिन सोमवार दोपहर तक घर नहीं पहुंचा। दोपहर एक बजे सुनील ने रामकिशोर के भाई राजेश को फोन किया कि रामगंगा के पास झगड़ा हो गया और किसी ने रामकिशोर को गोली मार दी।
विज्ञापन
परिवार के लोग वहां पहुंचे लेकिन रामकिशोर का पता नहीं लगा। फोन मिलाने पर सुनील बार बार फोन काट रहा था। घरवालों के अनुसार एक-दो बार सुनील ने फोन उठाया भी लेकिन रामकिशोर कहां है, यह नहीं बताया।
चूंकि पिछले कुछ दिनों से आशियाना कालोनी में रेत की सप्लाई हो रही थी, इसलिए घरवाले तलाश करते हुए करीब तीन बजे वहां पहुंचे। यहां एक खड़ी ट्राली में रामकिशोर का खून से लथपथ शव मिला। उसकी गर्दन में गहरा घाव था। प्रथम दृष्ट्या यह गोली मारने का निशान लग रहा था।
राजेश का कहना है कि साथियों ने ही रामकिशोर की हत्या की और भाग गए। घरवालों के सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में सिपाही शव को पोस्टमार्टम हाउस ले आए। पोस्टमार्टम हाउस पर ही पंचायतनामा भरा गया। इंस्पेक्टर बारादरी मोहम्मद कासिम ने बताया कि मृतक के भाई रवि कुमार की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर के मालिक परमानंद का भी मोबाइल स्विच ऑफ है और उसके घर पर ताला लगा हुआ है।