{"_id":"70d45b02ae68cf0da33ad49a39a6b7aa","slug":"munsi-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ के गनर को थप्पड़ मारने वाला मुंशी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ के गनर को थप्पड़ मारने वाला मुंशी सस्पेंड
बरेली
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी के आदेश पर आम आदमी बन कर टेस्ट रिपोर्ट लिखाने आए सीओ बिल्सी जगदीश सिंह के गनर को थप्पड़ मारने वाले बारादरी थाने के मुंशी अरशद हुसैन को एसएसपी धर्मवीर यादव ने निलंबित कर दिया। इसी के साथ एसएसआई और नाइट अफसर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।
आईजी के निर्देश पर डीआईजी आरकेएस राठौर ने थानों में आ रही शिकायतों पर पुलिस रिस्पांस की हकीकत जानने के लिए एक जिले के सीओ को दूसरे जिले में भेजकर टेस्ट रिपोर्ट लिखाने के लिए कहा था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सीओ बिल्सी ने अपने गनर और फालोवर को टेस्ट रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना बारादरी भेजा। इस दौरान थाना कार्यालय में बैठे मुंशी अरशद हुसैन ने सीओ के गनर को थप्पड़ मार दिया था। इंस्पेक्टर मुहम्मद कासिम के छुट्टी पर होने की वजह से एसएसआई अनिल सिरोही कोतवाली के प्रभारी थे। बतौर नाइट अफसर मॉडल टॉउन चौकी इंचार्ज संजय सिंह को होना चाहिए था लेकिन वह घटना के वक्त थाने में मौजूद नहीं थे। सीओ सिपाही की तरफ से मुंशी के खिलाफ मुकदमा लिखाना चाहते थे लेकिन एसएसआई ने उन्हें ऐसा न करने के लिए मना लिया। शनिवार को सीओ की रिपोर्ट आने के बाद डीआईजी ने एसएसपी को दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी ने देर शाम मुंशी अरशद हुसैन को निलंबित कर दिया। एसएसआई और नाइट अफसर को लाइन हाजिर कर दिया।