फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mirganj nine -year-old rape

मीरगंज में नौ साल की बच्ची से रेप

Wed, 17 Feb 2016 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
दो रुपये की टॉफी दिलाने का लालच देकर एक दरिंदे ने नौ साल की बच्ची के साथ रेप किया और क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने बलूपुरा रोड पर एक खेत में ले जाकर दुराचार किया। उसके साथ उठाई गई पांच साल की दूसरी बच्ची ने जब शोर मचाया तो आरोपी उसकी अंगुली में काटकर भाग गया। खून से लथपथ बच्ची और उसके परिवार के लोगों के साथ मोहल्ले के सैकड़ों लोग ने थाना घेरकर घटना का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। बवाल की जानकारी मिलने पर अफसरों में खलबली मच गई। एसडीएम वकीलों के शपथ ग्रहण समारोह से उठकर थाने पहुंचीं और आक्रोशित लोगों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत करा दिया। देर शाम एसएसपी आरके भारद्वाज ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। बच्ची को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर ढाई बजे कस्बे के ही एक मोहल्ले के प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा पड़ोस की पांच साल की बच्ची संग खेलने को घर से निकल गई। बताते हैं कि इस दौरान अज्ञात युवक ने बच्चियों को बहला फुसलाकर दो-दो रुपये दिए। टॉफी दिलाने के बहाने दोनों को बलूपुरा रोड पर खेतों की तरफ ले गया। वहां बड़ी बच्ची को खींचकर जबरन रेप किया। बच्ची ने चीख-पुकार मचाई तो उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। छोटी बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी उंगली में काट लिया। रेप के बाद आरोपी दोनों बच्चियों को रोता छोड़कर बलूपुरा की तरफ भाग गया। इधर, काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परेशान मां घर से ढूंढने निकली। बलूपुरा की तरफ कुछ दूर जाने पर उसकी लहूलुहान बेटी पानी से खून धोते मिली। उसकी मासूम सहेली संग थी। मां से लिपटकर बच्ची ने रोते हुए आपबीती सुनाई। परिवार और कस्बे के सैकड़ों लोग दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। एसडीएम मेधा रूपम भी थाने पहुंच गईं और विरोध कर रहे लोगों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बच्ची के दादा की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

0000000000
रेप के आरोपी की तलाश के लिए आसपास के थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया है। कस्बे के ऐसे लड़कों के बारे में पता कराया जा रहा है, जिनकी आम शोहरत अच्छी नहीं है। आरोपी के पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी-आरके भारद्वाज, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed